U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मलयालम फिल्म ‘इदुक्की गोल्ड’ अब हिन्दी में
Tags: National, Chennai, Malyalam Film , Idukki gold
Publised on : 29 May 2014  Time 20:22

 

 

चेन्नई। मलयालम भाषा में बनी सुपरहिट फिल्म ‘इदुक्की गोल्ड’ अब हिंदी में भी बनेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2015 से शुरू हो जाएगी है। इस संबंध में फिल्म निर्देशक अबू ने कहा कि फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए बातचीत जारी है और संभवता इस फिल्म का निर्देशन भी मैं ही करूंगा।

पिछले वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘इदुक्की गोल्ड’ 50 साल के आयुवर्ग वाले पांच दोस्तों की कहानी है। फिल्म में उम्रदराज चरित्रों को प्रताप पोथेन, रविंद्रन मलयालम और तमिल फिल्मों के चर्चित अभिनेता, मणियनपिल्लई राजू, विजयराघवन और बाबू एंटनी ने निभाया था। अबू ने वर्ष 2009 में फिल्म ‘डैडी कूल’ से अपनी फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। उनकी हिट फिल्म साल्ट एन पेपर के तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाने का श्रेय अभिनेता-निर्देशक प्रकाश राज ने हासिल किए हैं।गौरतलब है कि वर्ष 2012 की फिल्म ‘22 फीमेल कोटटायम’ अबू के कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। यह फिल्म मजबूत महिला किरदार वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने अबू को शीर्ष निर्देशकों की बराबरी पर ला खड़ा किया और इसी फिल्म के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नमांकन भी किया गया। आबू ने कहा कि फिल्म के सभी संस्करणों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही रिलीज भी हो जाएगी।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET