|
नई दिल्ली। कृष्ण पाल ने
आज सड़क परिवहन, राजमार्ग और शिपिंग
राज्यमंत्री के रुप में कार्यभार संभाल
लिया है। इसके बाद उन्होंने मंत्रालय के
अधिकारियों और कैबिनट मंत्री नितिन गडकरी
से बातचीत की।
श्री कृष्ण पाल हाल ही में संपन्न लोकसभा
चुनाव में हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट
से सांसद निर्वाचित हुए हैं। 57 वर्षीय
भाजपा नेता श्री कृष्ण पाल पहली बार
हरियाणा विधान सभा के लिए 1996 में विधायक
चुने गए थे और हरियाणा सरकार में परिवहन
मंत्री बने थे। |