U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  गडकरी ने आज संभाला परिवहन मंत्री का कार्यभार
Tags: National, Nititn Gadkari
Publised on : 29 May 2014  Time 20:16

 

 

नई दिल्‍ली। वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता नितिन गडकरी ने आज सुबह मंत्रालय पहुंचकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। यहां समर्थकों ने उनका शानदार स्वागत किया। गडकरी ने ढांचागत विकास में भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हम राजमार्गाे के निर्माण को प्राथमिक आधार पर लेंगे।

गडकरी अब राजमार्ग और जहाजरानी क्षेत्र के पुनरूद्धार का खाका पेश करेंगे। गडकरी ने पहले कहा था कि मैं मंत्रालयों में मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर विचार करूंगा और कार्यभार संभालने के बाद अपनी योजनाओं की सूची पेश करूंगा। गौरतलब है कि नितिन गडकरी भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैंजिसके बाद कुछ विवादों के चलते उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था। गडकरी को मोदी के करीबी के तौर पर देखा जाता है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET