U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मोदी ने वडोदरा लोकसभा सीट छोड़ी
Tags: National, Narendra Modi, Varodara
Publised on : 29 May 2014  Time 20:19

 

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा की लोकसभा सीट छोड़ दी है। वह वाराणसी के सांसद रहेंगे। मोदी ने चुनाव अभियान के दौरान जिस तरह पूर्वांचल के पिछड़ेपन और गंगा को भावनात्मक मुद्दा बनाया था, उससे यह तय माना जा रहा था कि वह वडोदरा के बजाय वाराणसी को पसंद करेंगे। ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि वडोदरा से मोदी के भरोसेमंद अमित शाह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

मोदी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में वडोदरा से कांग्रेस के प्रत्याशी मधुसूदन मिस्त्री को पांच लाख 70 हजार से ज्यादा मतों से हराया था, जबकि वाराणसी में उन्होंने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर तीन लाख 72 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।मोदी के वाराणसी सीट अपने पास रखने को भाजपा के मिशन-2017की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पार्टी यहां अपना खोया हुआ कद-रुतबा हासिल करके सत्ता में आना चाहती है।

जब चुनाव अभियान चरम पर था उस दौरान भी भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संकेत दे दिया था कि मोदी वाराणसी लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा था, श्हमारी इस जन्मभूमि को नरेंद्र भाई की कर्मभूमि बनाने के लिए पूरी तरह से अपना सहयोग देंगे।गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह वाराणसी के सटे चंदौली के रहने वाले हैं।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET