U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  तंबाकू के संकट से निपटने के लिए सामाजिक आंदोलन की आवश्‍यकता
Tags: National, Health Minister, Harshvardhan
Publised on : 29 May 2014  Time 20:30

 

 

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने ‘विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर आज एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा तंबाकू का सेवन हानिकारक है और भारत में इसके बढ़ते उपयोग पर नियंत्रण के लिए बड़े पैमाने पर सामाजिक आंदोलन की आवश्‍यकता है। इसके साथ ही इसकी नीति पर पुनर्विचार करने और सभी वर्गों को जोड़ने की जरूरत है।
तंबाकू सेवन करने वालों को इसके दुष्‍परिणाम के बारे में समझाने व संतुष्‍ट करने की भी जरूरत है। उन्‍होंने बताया कि तंबाकू का सेवन न करने व सकारात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य का संदेश फैलाने में बच्‍चे सुदृढ़ संदेशवाहक बन सकते हैं। उनके मुताबिक तंबाकू तथा तंबाकू उत्‍पादों का सेवन न करने पर बच्‍चे बड़ों को प्रेरित, शिक्षित और राजी कर सकते हैं।
भारत में तंबाकू से संबंधित बीमारियों के आर्थिक दुष्‍प्रभाव पर रिपोर्ट की मुख्‍य-मुख्‍य बातें’ जारी की और तंबाकू नियंत्रण के लिए भारत के ब्रैंड एम्‍बेस्‍डर के रूप में श्री राहुल द्रविड़ के प्रिंट विज्ञापन का अनावरण किया।स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी बताया कि उनके लिए हर दिन तंबाकू निषेध दिवस है और वे इसके सेवन से लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराते रहते हैं।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET