U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  जबलपुर में मेट्रो रेल के लिये बनेगी प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट
Tags: National, MP, Jabalpur, Metro
Publised on : 29 May 2014  Time 20:21

 

 

जबलपुर। भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर में मेट्रो रेल सुविधा लाने के लिये प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा में जबलपुर के लिये प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास और आवास एवं पर्यावरण विभाग के एक दूसरे से परस्पर जुड़े कार्यों को देखते हुए आवास एवं पर्यावरण विभाग को नगरीय प्रशासन विभाग में समाहित करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। इससे कार्य संपादन में और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में आसानी होगी।

मुख्यमंत्री ने शहरों की सूरत बदलने और उनमें नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिये नवाचारी उपायों को प्रोत्साहित करने को कहा। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ मेले के लिये अभी से तैयारियां करने के निर्देश देते हुए उन्होंने सिंहस्थ के साथ ओंकारेश्वर और महेश्वर के विकास की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर माह सिंहस्थ की तैयारियों के लिये समीक्षा बैठक होगी।

श्री चौहान ने शहरी क्षेत्रों में संस्थागत सुधार और आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिये मध्यप्रदेश नगरीय विकास कंपनी बनाने के निर्देश दिये। यह कम्पनी शहरों के विकास के लिये आवश्यक वित्तीय संशाधनों का प्रबंधन करेगी। उन्होंने शहरी विकास में रियल एस्टेट क्षेत्र के योगदान को देखते हुए नियम-प्रक्रियाओं को सरल बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का कहा है।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET