U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच की मौत
Tags: Muazffarnagar road accident, five dead
Publised on : 26 May 2014  Time 23:52

 

 

मुजफ्फरनगर । नगर के बाईपास पर सोमवार तड़के हुए भीषण सडक हादसे में जयपुर निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनकी पत्नियां तथा एक बच्चा शामिल है।

जानकारी के अनुसार जयपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी रामपुर रोड निवासी योगेश (38) पत्नी नीतू (34), भाई अशोक (44) उनकी पत्नी सरोज (42) तथा बेटे के साथ निजी कार से हरिद्वार गंगास्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े बजे कार जब बागोवाली बाईपास पर पहुंची तो टाटा शोरूम के बाहर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए तथा कार में सवार परिवार के पांचों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवो निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर कैंटर चालक और शोरूम के स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET