U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  फिरोजाबाद और लखीमपुर के पुलिस कप्तान निलम्बित
Tags: Lucknow,
Publised on : 25 May 2014  Time 19:36

 

 

लखनऊ। लोकसभा चुनावों में करारी हार पाने वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सख्त रवैया अपनाते हुए फिरोजाबाद और लखीमपुर खीरी के पुलिस कप्तान को निलम्बित कर दिया। अखिलेश सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद में युवक की हत्या मामले में लापरवाही बतरने के आरोप में यूपी सरकार ने जिले के पुलिस कप्तान डाॅ. राकेश को और युवती से जबरन बयान बदलवाने के एक मामले में लखीमपुर खीरी के पुलिस कप्तान सतेन्द्र सिंह को निलम्बित कर दिया गया।गौरतलब है कि फिरोजाबाद के नेशनल हाईवे दो के पास अपने घर के बाहर बैठे विनोद नाम के युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर हंगामा किया था।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET