U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बैंककर्मी के घर डकैती, 5 को घायल कर लाखों की लूट
Tags: Etah
Publised on : 25 May 2014  Time 19:28

 

 

एटा। उप्र के एटा जिले के जलेसर कोतवालीक्षेत्र के मुहल्ला नकटा कुआं में बीती रात एक बैंककर्मी के यहां करीब दर्जन भर बदमाशों ने धावा बोल, परिजनों को मारपीट के बाद बंधक बना लाखों की लूट की बारदात को अंजाम दिया है, इस डकैती में पीड़ित सहित 5 परिजन घायल हुए हैं। इनमें से 3 को गंभीर हालत में उपचार के लिए आगरा रैफर किया गया है।

जलेसर केनरा बैंक में सफाईकर्मी 58 वर्षीय भगवानदास पुत्र बांकेलाल अपने नकटाकुआं स्थित मकान की छत पर अपने नगरपालिका जलेसर में कार्यरत पुत्र 24 वर्षीय विकास, पत्नी 55 वर्षीय विरमा देवी, पुत्रबधू 22 वर्षीय आरती तथा पुत्री 22 वर्षीय चांदनी के साथ सो रहा था। रात करीब डेढ बजे करीब दर्जनभर बदमाशों ने उसके यहां धावा बोल छत पर सो रहे इन लोगों को दबोच पहले तो इन्हें मारपीटकर घायल किया फिर बंधक बना इनके यहां मनमानी लूट कर फरार हो गये।

इस सनसनीखेज बारदात की जानकारी होने पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। े घायलों के साथ होने के कारण डकैती की रकम का खुलासा नहीं हो सका है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET