U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  इलाहाबाद में मारपीट से साम्प्रदायिक तनाव, गांव में पीएसी तैनात
Tags: Allahabad
Publised on : 25 May 2014  Time 19:32

 

 

इलाहाबाद। नगर के धूमनगंज थानान्तर्गत पीपलगांव में आज हुए दो पक्षों की बीच विवाद में एक पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा और  मार पीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। घटना से गांव में साप्रदायिक तानाव हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस सम्बन्ध में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया।

पीपल गांव के समीप आज बाइक से बहुसंख्यक समुदाय के दो युवक जा रहे थे कि उन्हें रास्ते में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने रोक लिया और उनका नाम पूछा और पिटाई करने लगे। इस दौरान हमला करने वालों ने कई लोगों को मारा-पीटा। इतना ही नहीं युवकों की बाइक तोड़ डाली। इस दौरान बमबाजी की भी खबर है। सूचना पर पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पीएसी तैनात कर दिया है।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराने का पूरा प्रयास किया।

 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET