U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र पाण्डे का निधन
  एनयूजे की नेशनल एक्जीक्यूटिव के मेम्बर थे पाण्डे
Tags: National Union of Journalists India, NUJI, U.P.Journalists Association UPJA EX Vice Prasident, Faizabad
Publised on : 24 May 2014  Time 22:55

 

 

लखनऊ, 24 मई। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे का शनिवार को फैजाबाद स्थित आवास पर सुबह निधन हो गया। पाण्डे 63 वर्ष के थे तथा गत वर्ष राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से सेवानिवृत्त हुए थे। वह नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा लोकतंत्र सेनानी थे।
पाण्डे छह माह से बीमार थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। दो बेटियां तथा एक बेटा विवाहित है। राजेन्द्र पाण्डे छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी विचारों के थे। वह आपात काल में जेल गए थे। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत युग विवेक साप्ताहिक से की थी। इसके उपरान्त पाण्डे हिन्दी दैनिक स्वतंत्र •ाारत और राष्ट्रीय सहारा में कार्यरत रहे। उन्होंने फैजाबाद और लखनऊ में पत्रकारिता की। पाण्डे ने कानून की पढ़ाई की थी तथा फैजाबाद में कुछ समय वकालत •ाी की।
पाण्डे एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री समेत वि•िान्न पदो ंपर रहे। वह फैजाबाद जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष •ाी रहे। पाण्डे का आज अपरान्ह अयोध्या में सरयू तट पर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। अन्तिम संस्कार के समय फैजाबाद और लखनऊ के अनेक पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी मौजूद थे। प्रमुख रूप से मंत्री तेज नारायण पाण्डे, सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी मौजूद थे।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET