U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  यूपी में होंगे मध्यावधि चुनावः लक्ष्मीकांत वाजपेयी
Tags: Laxmikant Vajpaee BJP Meerut
Publised on : 22 May 2014  Time 21:13

 

 

मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश की भाजपा सरकार समय से पहले ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। वाजपेयी उक्त बात अपने आवास पर एजेंसी से बातचीत मे कही। 

लोकसभा चुनाव हार गए सपा के 19 विधायकों से इस्तीफा मांगते हुए उन्होंने कहा कि यह विधायक अपनी विधानसभा भी नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि मेरठ में जेएनएनयूआरएम के तहत पेयजल पाइप लाइन और सीवरेज के कार्य निर्धारित समय के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। इसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार को विकास के मोर्चे पर पूरी तरह से फेल बताया। उन्होंने कहा कि सपा के 19 विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के साथ-साथ यह विधायक 3100 से लेकर 69000 के अंतर से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र भी हार गए। इन विधायकों और मंत्रियों को इस्तीफा देकर सांसद बने भाजपा के 11 विधायकों की विधानसभाओं के साथ ही उप चुनाव में उतरना चाहिए।

यूपी सरकार के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा धारा 356 का इस्तेमाल करके यूपी सरकार को बर्खास्त नहीं करेंगी बल्कि यूपी सरकार के जनविरोधी कार्यों के कारण ही प्रदेश में मध्याविध चुनाव होंगे। अरविंद केजरीवाल को लोकतंत्र का धब्बा बताते हुए कहा कि वह लोकतंत्र का लगातार अपमान करते आ रहे हैं। मतदाता पहचान पत्र होने के बाद भी वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उन्हें पत्र लिखकर पूरी जानकारी देेंगे तो वह चुनाव आयोग से 14 बिंदुओं पर जवाब मांगूंगा और इसमें लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएंगे। मेरठ में जेएनएनयूआरएम के तहत पेयजल पाइन लाइन के 290 करोड़ रूपए जारी हो चुका है, लेकिन कई बार अवधि बढ़ने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।इसी तरह से सीवरेज का 231.02 करोड़ रूपए आ चुका है और नौ में से दो सेक्टर में भी काम पूरा नहीं हुआ। इसके खिलाफ वह 27 मई को अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस मौके पर आलोक सिसोदिया, संजय त्यागी, डाॅ. धनपाल सिंह, सुरेश जैन रितुराज आदि मौजूद थे।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET