U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके
Tags: earthquake in north India
Publised on : 21 May 2014  Time 23:19

 

 

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 और केंद्र कटक के पारादीप गढ़ में समुद्र में 39 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। इससे अभी तक कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में रात 9 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। ये झटके लगभग 40 सेकंड तक रुक-रुक आये। इस दौरान भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया और वे घरों से बाहर निकल आए।
एक चैनल के अनुसार भूकंप के झटके उत्तर और पूर्वी भारत में भी महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, कौशाम्बी, इलाहाबाद में ये झटके महसूस किए गए। वहीं पूर्वी भारत के भुवनेश्वर, कटक गया, रांची, जमशेदपुर और तेलंगाना के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
आशंका है कि भूकंप के बाद समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं।
मछुआरों को समुद्र के पास न जाने की चेतावनी दी गई है। पश्चिम बंगाल के कुछ तटवर्ती इलाकों में इससे भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने सुनामी की आशंका जताई है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET