U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  24 को होगी आईटीआई की प्रवेश परीक्षा
Tags: iti
Publised on : 21 May 2014  Time 21:19

 

 

कानपुर। प्रदेश की आईटीआई प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। शहर में इस बार प्रवेश परीक्षा को लेकर 81 केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 62 हजार परीक्षार्थी शामिल होगें। पांडू नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डीके सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियांे में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में ग्रुप ए के अभ्यर्थी परीक्षा देगें, वहीं द्वितीय पाली में ग्रुप बी के अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश परीक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक कक्ष में दो निरीक्षकों द्वारा परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। सचल दस्तों द्वारा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव बढ़ा
कानपुर। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विभन्न टेªेनों को चलाया गया था। इनमें से एक जयपुर से कोलकता के लिए चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के सेन्ट्रल में रुकने का समय बढ़ा दिया गया है। पहले इस टेªेन का ठहराव 5 मिनट था, अब इसे बढ़ाकर 20 मिनट कर दिया गया है।

जयपुर कोलकता प्रीमियम सुपरफास्ट साप्ताहिक समय स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 5.37 बजे सेन्ट्रल पर आकर 5.42 बजे पर रवाना हो जाती थी। बुधवार सुबह 5.22 बजे आकर 5.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन गुरुवार को कोलकता से जयपुर जाने के दौरान दोपहर 3.35 बजे आकर पांच मिनट ठहराव करती गंतव्य के लिए रवाना हो जाती थी। इसके समय में परिवर्तन करते हुए गुरुवार को ट्रेन के 3.35 बजे सेन्ट्रल आने के बाद 20 मिनट रूकेगी। इस विशेष ट्रेन का अंतिम संचालन जयपुर से 25 जून 2014 व कोलकता से 26 जून 2014 तक होगा। दोनों ओर से ट्रेन सेन्ट्रल अगले दिन पहुंचेगी।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET