U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  36 दर्जा प्राप्त मंत्री हुए बर्खास्त
Tags: Samajwadi Party, Chief Minister Akhilesh Yadav, Nominayed misters suspended
Publised on : 20 May 2014  Time 16:19

 

 

लखनऊ, (Shreedhar Agnihotri)। लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद समाजवादी पार्टी एक्शन के मूड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 36 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसी के साथ डेढ़ दर्जन कैबिनेट अथवा राज्यमंत्रियों की सूची भी बनकर तैयार हो गई है। पार्टी मुखिया की समीक्षा के बाद इन्हें भी सरकार से बाहर किया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लगातार पार्टी नेता, विधायक और मंत्रियों को ताकीद की थी कि जिस क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी हारता है उसकी संगठन अथवा सत्ता से छुट्टी कर दी जाएगी। परिणाम सामने आए तो पता चला कि मुलायम सिंह समेत चार सीटें ही जीत जा सकीं हैं। परिणामों के बाद संजीदा मुलायम सिंह यादव एक्शन के मूड में आ गए हैं। उन्होंने सोमवार को पार्टी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई और हार के कारणों पर विस्तृत चर्चा की। प्रत्याशी व संगठन स्तर से प्रकाश में आए तथ्य के बाद कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 36 दर्जा प्राप्त मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। शासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीश यादव, केसी पांडेय, सचिन पति, ओमवीर तोमर, नरेंद्र भाटी, रंजना बाजपेयी, कमरुद्दीन, आशु मालिक, संदीप बंसल, सुरभि शुक्ला, लीलावती कुशवाहा, अनुराधा चैधरी, राजा चतुर्वेदी, कमलेश पाठक, केपी सिंह चैहान, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, अनीस मंसूरी, राकेश यादव, राम सिंह राणा, हाजी इकराम, वसीम अहमद, विद्यावती राजभर, मोहम्मद अब्बास, इकबाल अली, रिबू श्रीवास्तव, मनोज राय, अंजला माहौर, साहब सिंह सैनी, कुलदीप उज्जवल, रामबाबू, वीरेंद्र सिंह, विद्यावती राजभर, इंदु प्रकाश मिश्रा, बहादुर सिंह, वीरभद्र उपाध्याय और सतेंद्र उपध्याय को बर्खास्त कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन स्तर पर प्रदेश सरकार में शामिल 18 मंत्रियों की सूची और तैयार कर ली गई है। इसमें कई कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल हैं। कुछ नाम बड़े हैं। मंत्रियों की सूची के बाद शासन व प्रशासनिक अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए जाएंगे।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET