U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुजफ्फरनगरःवकील की ह्त्या, ग्रामीणों ने चार लोगों को काट कर मार डाला
Tags: Advocate Murder
Publised on : 19 May 2014  Time 17:49

 

 

मुजफ्फरनगर। पार्टीबाजी की पुरानी रंजिश के चलते एक अधिवक्ता को आज सुबह
चार युवकों ने घर से बुलाकर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार
दिया। अधिवक्ता की मौत से क्षुब्ध ग्रामीणों ने चारों बदमाशों को
पकडकर फावडों आदि से काटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना से गांव सहित
पूरे जनपद में दहशत का माहौल बना हुआ है।
थाना बुढाना क्षेत्र के ग्राम खेडी गनी निवासी संजीव मलिक एडवोकेट आज सुबह अपने पिता के साथ खेत
में काम करने के बाद अपने घर वापिस आ गया था। एक
बदमाश संजीव को बुलाने के लिए उसके घेर में पहुंचा और उसे बुलाकर ले
गया तथा पहले से ही घात लगाये बैठे अन्य बदमाशों ने उसके घेर से कुछ
ही दूरी पर संजीव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वकील की मौके पर ही
मौत हो गयी। घटना से गांव में हंगामा हो गया। बदमाश कार में सवार
होकर भाग निकले। लोगों ने मोबाइल से आसपास के गांवों में सूचना दे
दी। किसानों ने सभी रास्ते ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर बंद कर दिये। लुहसाना
गांव के जंगल में बदमाशों को घेर कर ग्रामीणों ने फावडे और
दरांतियों से काटकर मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच
गयी। घटना को लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा भी किया। मृतक
चारों बदमाशों की पहचान नहीं हो पायी है। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया
कि घटना की जांच की जा रही है। पांचों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम
कराया गया है।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET