U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दिसंबर तक गिर जाएगी सपा सरकार:लक्ष्मीकांत
Tags: LK Vajpaee, Bjp
Publised on : 19 May 2014  Time 17:50

 

 

लखनऊ। भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया है कि दिसम्बर तक यूपी की सपा सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने अन्तर्विरोधों के कारण गिरेगी। वाजपेयी ने यह दावा सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में किया।

वाजपेयी ने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार बनाने की जोड़तोड़ के बजाए चुनाव में जाना पंसद करेगी। वाजपेयी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला चुनाव है जब भाजपा के सामने कोई दल चुनाव में नहीं जीत सका। केवल दो परिवारो ने एक दूसरे से मिलीभगत कर (प्रत्याशी न उतार कर) जीत हासिल की। सोनिया गांधी और मुलायम सिंह परिवार अपने एक भी कार्यकर्ता को नहीं जिता पाए। समाजवादी पार्टी को अब कुनबा पार्टी कहा जा सकता है। वाजपेयी ने सपा सरकार के हारे हुए मंत्रियों, विधायक व उनके परिजनों के नामों की सूची जारी करके जनता द्वारा नकार दी गयी सरकार को सत्ता में बने रहने को चुनौती दी। कहा कि सपा नेताओं से नैतिकता की आस करना व्यर्थ है। वरना जनादेश का सम्मान करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद तत्काल छोड़ देना चाहिए।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET