U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सीबीआई के छापे में कृभको का एरिया मैनेजर गिरफ्तार
Web Title: CBI have arrest a Kribhco area manager
Tags: Behraich, Urea fertiliser dealer
Publised on : 15 May 2014  Time 18:11
 

बहराइच। यूरिया खाद की डीलर दिलाने के लिए एक लाख रूपये की रिश्वत लेने पर कृभको के एरिया मैनेजर को सीबीआई लखनऊ की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एरिया मैनेजर को कल (शुक्रवार) को सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला छावनी स्थिति अतुल कुमार जैन कृभको की रासानिक खाद का कारोबार कर रहे है। कुछ समय पूर्व अतुल ने सीबीआई में प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि कृभको के मार्केटिंग मैनेजर अजीत कुमार सिंह द्वारा जनपद श्रावस्ती की डीलरशिप दिलाने के लिये एक लाख रूपये की मांग की जा रही है। साथ ही यूरिया की प्रति बोरी दो रूपये के हिसाब से वसूली का दबाव बना रहे है। सीबीआई की लखनऊ टीम द्वारा अतुल कुमार के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई द्वारा अजीत कुमार सिंह के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत कर गुरूवार की शाम लगभग पांच बजे बहराइच जनपद में सीबीआई निरीक्षक जावेद अख्तर अली के नेतृत्व में उपनिरीकक्षे दिवाकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशीष कुमार व हमराही सिपाही के साथ छापा मारकर एक लाख पांच हजार आठ सौ दस रूपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफतार कर लिया।

नारायण दत्त तिवारी ने उज्जवला शर्मा से विवाह किया मोदी के खिलाफ twitte करने वाला गिरफ्तार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET