U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  छेड़छाड़ से मना करने पर परिवार को घायल किया
Tags: Shahjahanpur, Jalalabad
Publised on : 11 May 2014  Time 18:10
 

शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद में बीती रात दबंग युवकों ने छेड़छाड़ की नियत से छत पर सो रही लड़कियों पर ढेले फेंके। लड़कियों के भाई ने जब एतराज जताया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। रात में ही मामला थाने पहुचा, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया और कार्रवाई नहीं की। नतीजन सुबह दबंगों ने धारदार हथियारों के साथ घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दंपति समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया है।
थाना व कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला बगिया के रियायतउल्ला के परिवार की लड़कियां बीती रात छत पर लेटी थीं, तभी पड़ोस में रहने वाले दबंग हिमायत, सानू ने छेड़छाड़ की नियत से छत पर ढेले फेंकने शुरू कर दिए। लड़कियों के भाई सलीम ने एतराज किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। रात में परिजन सलीम को लेकर कोतवाली गए और सारी घटना बताते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सुबह आकर मामला देखने की बात कहकर टरका दिया।
सुबह पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही सुबह छह बजे हिमायत व सानू समेत आधा दर्जन लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। हमलावर चाकू, छुरों व बांका से लैस थे। हमलावरों ने घर में घुसते ही रियायत उल्ला, उसकी पत्नी शमीम बानो, बेटे सलीम और रियायत की साली नसीमबानों को घायल कर दिया। इस घटना से मोहल्ले में कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। घायलों को तुरंत कोतवाली ले जाया गया। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया।

जमीन के लालच में देवर ने भाभी की जहर देकर हत्या की
शाहजहांपुर। एक व्यक्ति ने जमीन के लालच में अपनी अधेड़ भाभी की जहर देकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने घटना की नामजद तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। थाना निगोही के ग्राम रटी गांव निवासी सूबेदार ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रामकुमारी (55) की शादी थाना निगोही के ही ग्राम लोहरगवां निवासी जोरावर के साथ की थी। रामकुमारी के कोई औलाद नहीं
थी। जोरावर कम दिमाग का था। इसी का फायदा उठाकर गत वर्ष जोरावर के भाई शांतिस्वरूप ने भाई की एक एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। अब उसकी नियत बाकी बची जमीन और मकान पर खराब थी। इसके लिए वह कई बार प्रयास कर चुका था। लेकिन रामकुमारी विरोध कर रही थी। जिसके कारण शांतिस्वरूप सबसे पहले अपनी भाभी रामकुमारी को रास्ते से हटाने में जुट गया। इससे पहले उसने कई बार अपनी भाभी को जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। बीती शाम रामकुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाते ही रामकुमारी का भाई सूबेदार पहुंच गया। आज सुबह उसने थाने जाकर अपनी बहन के देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। गांव वालों के अनुसार बीती शाम रामकुमारी की तबियत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए गांव के ही एक झोलाछाप डाक्टर के पास ले जाया गया था। जहां दवा के रिएक्शन से उसकी मौत हो गई।

फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव

शाहजहांपुर। एक विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले सुसाइड की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
थाना मदनापुर के ग्राम लस्करपुर निवासी छुन्नू सिंह की पत्नी सोनी (23) का शव बीती रात फांसी पर झूलता मिला था। कमरे में उसकी लाश रस्सी से लटकी हुई थी। सूचना पाकर सुबह उसके मायके वाले भी आ गए। सोनी थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत ग्राम परमाली निवासी शिवनाथ सिंह की बेटी थी। तीन साल पहले सोनी की शादी हुई थी। पिता शिवनाथ ने थाने पहुंचकर घटना की इत्तिला दी और ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की बात कही। जिस पर पुलिस काफी देर तक टालमटोल करती रही। दोपहर बाद काफी प्रयास के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस भी ससुराल वालों की सुसाइड की कहानी पर हां में हां मिलाती रही।
सोनी के पिता शिवनाथ ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सोनी ने कई बार मायके जाकर इसकी शिकायत की थी। जिस पर उसने ससुराल वालों को दहेज की मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताते हुए समझाया भी था। पिता ने बताया कि सोनी के कोई औलाद नहीं थी।
 

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET