बांगरमऊ/उन्नाव।
एक्सीडेंट में इलाज में लापरवाही से नाराज
मरीजों के तीमारदारों ने सीएचसी के मेडिकल
सुपरिन्टेंडेंट और अन्य डाक्टरों के साथ
मारपीट की। मारपीट के विरोध में डाक्टरों
और स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी मरीजों को
अस्पताल से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के
अन्तर्गत बीती रात्रि शादी में वापस लौट
रहे कार सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार
टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप
से घायल हो गये।घायलों को उपचार हेतु
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती
कराया गया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत
घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलांे को
उपचार हेतु भर्ती किया गया।बताया जाता है
कि दुर्घटना में घायल लोगों का सही उपचार
न होने से तीमारदारों ने पहले तो डाक्टरों
से विनती की बाद में डाक्टरों को जमकर
पिटाई कर मृत सहित अन्य घायलों को लेकर चले
गये। पिटाई में घायल डाक्टरों को उपचार
हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं घटना से आक्रोशित अस्पताल का स्टाफ
ने अस्पताल के सभी मरीजों को अस्पताल से
निकाल कर ताला डाल दिया और धरने पर बैठ गये।
धरने की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी
मौके पर पहुंचे। समझाने बुझाने पर किसी
तरह स्टाफ मना और केवल इमरजेन्सी का ताला
खोला गया। वही सभी मरीजों को अस्पताल से
बाहर निकाल देने पर क्षेत्रीय लोगों
आक्रोशित दिखे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम
अहिरनपुरवा निवासी रामप्रसाद की पुत्री की
बारात बीती रात्रि जलालपुर जनपद हरदोई से
आयी थी। बारात में शरीक होने कार से वापस
बाराती लौट रहे थे। वापस लौटते समय बाईपास
के पास अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार
टक्कर मार दी। जिसमें श्यामलाल 35 पुत्र
मस्तराम निवासी जलालपुर,संजय 22पुत्र
महेन्द्र निवासी चैधकापुर साण्डी
हरदोई,सिद्वार्थ 12 पुत्र सर्वेश,सर्वेश
38 पुत्र राजकुमार दोनों निवासी जलालपुर
बिलग्राम हरदोई गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों
को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां
श्यामलाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि अन्य घायलों के उपचार
में हीलाहवाली की।घायलों के साथियों को यह
नागवार गुजरा तो उन्होने डाक्टरों के साथ
मारपीट कर दी। जिसमें अधीक्षक प्रमोद
कुमार दोहरे,डा0 सन्त कुमार सहित वार्ड
ब्वाय शिवशंकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घायल डाक्टरांें को उपचार हेतु जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से
आक्रोशित अस्पताल के स्टाफ ने अस्पताल के
सभी मरीजों को अस्पताल से निकाल कर ताला
डाल दिया और धरने पर बैठ गये। धरने की
जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी मौके पर
पहुंचे। समझाने बुझाने पर किसी तरह स्टाफ
मना और केवल इमरजेन्सी का ताला खोला गया।
वही सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाल
देने पर क्षेत्रीय लोगों आक्रोशित दिखे। |