U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  राहुल के रोड शो में बिस्मिल्ला के बेटों ने बजाई शहनाई
Tags: Varanasi, Rahul Gandhi, Road show
Publised on : 10 May 2014  Time 16:58
 

वाराणसी, 10 मई। चुनावी महाभारत के अंतिम चरण के अंतिम प्रचार दिवस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी अजय राय के लिए रोड शो किया। उनके इस शक्ति प्रदर्शन में बिस्मिल्ला खां के बेटों ने शहनाई बजाई और ‘‘रघुपति राघव राजाराम‘‘ की गूंज भी सुनाई दी।

लोगों का कहना है कि वाराणसी में राहुल का रोड शो अमेठी में मोदी की रैली का जवाब है। दरअसल मोदी ने कुछ दिन पहले अमेठी में चुनावी सभा कर राहुल गांधी को ललकारा था। यही वजह है कि राहुल भी भाजपा के गढ़ काशी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके साथ रोड-शो में भाग लेने वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद व राज बब्बर ने कहा कि राहुल के समर्थन में वाराणसी की आम जनता आज सड़कों पर है। अजय राय यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं और गुरूवार को उन्होंने यहां रोड-शो करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। मोदी के रोड-शो के जवाब में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने भी कल यहां रोड-शो किया था।

माना जा रहा है कि कांग्रेस के लोग यह सोचते हुए कि कहीं वाराणसी की लड़ाई मोदी बनाम केजरीवाल न हो जाये इसलिए आज राहुल गांधी का यहां रोड-शो आयोजित किया गया।हाल ही में फैजाबाद में मोदी की हुई एक रैली के मंच पर भगवान राम की फोटो लगाई गई थी, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। लगता है कांग्रेस ने उसी की काट में आज राहुल के रोड-शो के दौरान ‘‘रघुपति राघव राजाराम‘‘ की धुनि का सहारा लिया। इसके लिए वाकायदा एक अलग वाहन का इंतजाम किया गया था, जो राहुल के वाहन के पीछे-पीछे चल रहा था।

करीब दस किलोमीटर के रोड शो में राहुल गांधी के साथ गुलाम नवी आजाद व राज बब्बर समेत कई कांग्रेसी दिग्गज शामिल रहे। वाराणसी में आज चारों तरफ कांग्रेस के झंडे ही दिख रहे हैं। इस रोड-शो में राहुल गांधी पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा हो रही है। गोलगड्डा, पीलीकोठी, विशेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचैरा, पिपलानी कटरा, लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, गोदौलिया, जंगमबाड़ी, मदनपुरा, बंगाली टोला इंटर कालेज, दुर्गा चरण कालेज, सोनारपुरा, अग्रवाल रेडिया, शिवाला, भदैनी, अस्सी होते हुए लंका तक पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए गए थे।

मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की हुई कोशिश

राहुल गांधी के रोड-शो के माध्यम से मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की आज भरपूर कोशिश की गयी। उनके रोड-शो का मार्ग भी शायद इसीलिए मुस्लिम बाहुल्य इलाके से होकर तय किया गया। रोड-शो के दौरान बिस्मिल्ला खां के बेटों ने शहनाई भी बजाई और राहुल गांधी को बिस्मिल्ला खां का चित्र भी भेंट किया गया। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने भी अपने नामांकन में बिस्मिल्ला खां के परिवार के किसी सदस्य को प्रस्तावक बनाना चाहते थे लेकिन काफी प्रयास के बाद यह बात बन नहीं पायी थी।

भाजपा का विरोध, चुनाव आयोग पर साधा निशाना

भाजपा ने राहुल गांधी के रोड-शो पर सवाल खड़ा किया है। पार्टी नेताओं ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि आयोग ने इस मामले में दोहरा मापदंड अपनाया। उसने राहुल गांधी को रोड-शो करने की इजाजत दे दी, लेकिन गुरूवार को नरेंद्र मोदी को रैली करने की इजाजत नहीं दी थी।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET