U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  .युवक की हत्या के बाद मुजफ्फरनगर में तनाव, पीएसी तैनात
मृतक के परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़
Tags: Muslim youth shot dead at Hanuman Chauk in Muzaffarnagar, Communal tense
Publised on : 09 May 2014  Time 13:47
 

मुजफ्फरनगर, 09  मई । नगर के हनुमान चौक पर शुक्रवार को मोबाइल फोन के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित होने के कारण शहर में साप्रदायिक तनाव हो गया है। हत्या की घटना के बाद शहर के बाजार बंद हो गए हैं। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे हैं। उधर युवक के परिजनों ने अस्पताल में भारी हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार शहर में साम्प्रदायिक तनाव उस समय फैल गया जब मोबाइल को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक को गोली मार दी गई। कोतवाली के हनुमान चौक स्थित बाजार में एक कम्प्यूटर सेंटर पर बहुसंख्यक समुदाय के दो युवकों का एक अल्पसंख्यक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने उवेश को गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर हड़कम्प मच गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में ह़ड़कम्प मच गया। लोगों ने आवाजाही बंद कर दी। शिव चौक से हनुमान चौक के बीच का रास्ता बंद कर दिया गया है। उधर पुलिस युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET