U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  भाजपा आयी तो लागू होगा हिन्दूवादी संविधानः मायावती
Tags: Meerzapur. Mayawati
Publised on : 08 May 2014  Time 20:19
 

मीरजापुर,08 मई । गुरूवार को राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में बसपा सुप्रीमों मायावती ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में घोषित किया जो 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गोघरा काण्ड को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे चुनाव की जरूरी बातो का ध्यान दिलाना चाहती हूं। हमारी पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने इस चुनाव में किसी भी पार्टी से समझौता नहीं किया है। अपना वोट किसी भी अन्य पार्टी को न देकर बहुजन समाज पार्टी को ही क्यों देना है। यह बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के आजादी के 65 वर्ष बीत जाने के बाद भी समाज के दलितों, शोषितों की आर्थिक स्थिति ज्यो की त्यों बनी हुई है। उसमें कोई बदलाव नहीं आया। केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण में नये नियम बनाकर, इसे भी खत्म करने का कार्य किया जा रहा है तथा आरक्षण की सूची में अन्य जातियों को भी जोड़ जा रहा है। जिसका खुलासा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट से हुआ है। मुस्लिमों एवं अगड़ी जाति के लोगों के लिए भी आरक्षण के विषय में केन्द्र सरकार को कई बार पत्रा लिखकर मांग की गई परन्तु केन्द्र सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है। केन्द्र और राज्य सरकार की कमियों के कारण तमाम समस्याएॅ पैदा हुई है। हमारी पार्टी इसके लिए कांग्रेस को कसूरवार मानती है। क्योंकि कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा अरसे तक राज किया है।
कांग्रेस और भाजपा देश के पूजिपतियों द्वारा चुनाव लड़ रहे है। हमारी पार्टी पूजिपतियों के बल पर चुनाव नहीं पड़ती। ये पार्टिया सर्व समाज की उपेक्षा करती हैं जबकि हमारी पार्टी ने दलित संतो एवं गुरूजनों का पूरा सम्मान दिया जिसे लोग पचा नहीं पा रहे। हमारी सरकार ने जुल्म करने वालांे को उनके सही स्थान यानि सलाखों के पीछे पहुचाया। समाजवादी पार्टी की सरकार मंे कानून का नहीं वरन गुण्डों, मापिफयाओं का राज चल रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट का साम्राज्य पफैला हुआ है। प्रदेश के मुजफ्रपफर नगर में हुए दंगो में हिन्दु-मुस्लमानों का कापफी जान-माल का नुकसान हुआ। विकास के कार्य ठप पड़े हुए है। अपने बारे में हवा बनाने में लगी पार्टियों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी अपनी सभाओं में बार-बार कहना कि सरकार बनते ही सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा। केन्द्र और प्रदेश के अपने शासन काल में समस्याओं का समाधान क्यों नही किया भाजपा ने। मुस्लिम समाज के लोग अगर केन्द्र में भाजपा को रोकना चाहते है तो अन्य पार्टियों में अपने मत का विभाजन न कर बसपा को अपना वोट देकर भाजपा को रोके। भाजपा को रोकने के लिए दलितों, पिछड़ो को भी एक साथ आना होगा। गलती से भी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो संविधान की समीक्षा की आड़ में आरक्षण को खत्म कर देगी तथा धर्मनिर्पेक्ष संविधान की जगह हिन्दुवादी संविधान बना देगी।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET