U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  राम राज्य जैसी हो देश में व्यवस्थाः मोदी
Tags: Narendra Modi in Faziabad, Amethi, Jaunpur, Kaushambi, Ambedkarnagar
Publised on : 05 May 2014  Time 22:10
 

लखनऊ।(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में पांचवे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने आधा दर्जन चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन सभाओं में उन्होंने केन्द्र सरकार के साथ साथ प्रदेश की सपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि केन्द् की मां बेटे की सरकार ने देश का विकास नहीं किया। जबकि राज्य की बाप बेटे की सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ दी है। फैजाबाद में सभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने राम राज्य को भी याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भी कहा था कि राज्य ऐसा हो जैसा राम के राज्य में था।

साठ महीने में बदल जाएगी अमेठी की तस्वीर

अमेठी। गांधी परिवार के  गढ़ अमेठी में नरेन्द्र मोदी ने सोनिया राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस क्षेत्र के गांवों के नाम तक पता नहीं हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को एक महीने में ही सौ से अधिक गांवों के नाम याद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस क्षेत्र का विकास नहीं कर सके हैं। उन्होंने विकास के लिए राज्य सरकार को एक भी पत्र नहीं लिखा है। मोदी ने कहा कि अमेठी के विकास के लिए मुझे साठ महीने दे दीजिए, मैं अमेठी को विकसित क्षेत्र बना दूंगा। प्रियंका गांधी द्वारा स्मृति ईरानी को कौन कहने पर जबाव देते हुए मोदी ने कहा कि स्मृति मेरी बहन है।

मजबूत या मजबूर कैसी चाहिए सरकार

जौनपुर। नरेन्द्र मोदी ने जौनपुर तथा मछलीशहर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते है कि मोदी जी गुस्से वाले व्यक्ति है, जनता ये बताये कि बिल वो फाड़ते है, सभा में गुस्से वाले कौन है?श्री मोदी ने कहा कि जिस तरह से लोग ताज महल देखने जाते है और साथ में कैमरा ले जाते है और ताज महल के साथ फोटो लेते है उसी तरह से राहुल गांवों में जाकर उनके साथ फोटो लेते है। जौनपुर की जनता अपनी बदहाली का जवाब जौनपुर से कमल खिलाकर देगी। उन्होने जनता से पूछा की जौनपुर की जनता देश को मजबूत सरकार देना चाहती है या मजबूर सरकार? मॉ-बेटी की सरकार या मोदी सरकार? 

हिन्दुस्तान को मजबूत सरकार दूंगा

कौशाम्बी। सपा बसपा का हाल बेहाल  है। दिल्ली को एक मजबूत सरकार चाहिए ? मरी पड़ी सरकार नहीं चाहिए बच्चा भी अगर स्कूल टीचर में दम नहीं होता तो मां से कहता है, टीचर में दम नहीं, आप लोग इतने बडे देश के भाग्य विधाता है। क्यो इन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखा रहे है। उत्तर प्रदेश से पूरे कमल भेजों तभी तो मजबूत सरकार, मजबूत हिन्दुस्तान दूंगा, विकास के रास्ते में भाई-भतीजावाद, जाति, धर्म, को त्याग कर काम करूगां, आप ने 60 वर्ष शासक देखे है, 60 महीने सेवक को मौका दीजिए। आपके  सपनों का भारत आपका भाविष्य निर्धारित कर दूगां ।

देश में रामराज्य जैसी व्यवस्था चाहिए

फैजाबाद। नरेन्द्र मोदी ने लोगो को भावनाओं को छूते हुए कहा कि यह भगवान राम की पावन नगरी है। मुझे यह सौभाग्य मिला है कि राम की इस पावन नगरी की मिट्टी को अपने माथे पर चढ़ा सकू। उन्होने कहा कि लोग महत्मा गांधी से पूछते थे कि राज्य कैसा होना चाहिए। इस पर गांधी कहते थे कि राज्य रामराज के जैसा होना चाहिए जहां कोई दुखी न हो तथा जहां धोबी को भी न्याय मिले। जिस देश में सर्वजन हिताय तथा सर्वजन सुखाय के मंत्र का जाप किया जाता रहा हो वहां वोट बैक की राजनीति ने सब तबाह कर दिया। देश को जोड़ने वाली राजनीति चाहिए जो भाई को भाई से जोड़े बिरादरी को बिरादरी से जोड़े तथा सम्प्रदाय को सम्प्रदाय को जोड़े तथा 125 करोड़ भारतवासियों का कल्याण करे हमे ऐसी सरकार चाहिए।

नरेन्द्र मोदी ने सपा बसपा तथा कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इस देश को कुर्सी की राजनीति ने बर्बाद कर दिया है। इसके लिये सबसे पहले गुनहगार कांग्रेस पार्टी है इसके बाद बाप बेटे की सरकार है तीसरी गुनहगार बहन जी की सरकार है। सपा सरकार में आती है तो बसपा से हिसाब पूरा करती है बसपा सरकार में आती है तो सपा से हिसाब पूरा करती है और कांग्रेस इन सब के बीच मलाई खाती रहती है। उन्होने जनता की ओर अवाहन करते हुए कहा कि सत्ता पर बैठे लोगो को जनता को हिसाब देना चाहिए कि नहीं।

रामबाबू गुप्ता के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा

अम्ेबडकरनगर। नरेन्द्र मोदी ने आज अम्बेडकरनगर में पार्टी प्रत्याशी श्री हरिओम पाण्डेय के समर्थन मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा ये चुनाव देश की जनता लड़ रही है, आज मेैं राम मनोहर लोहिया की धरती पर आप को विश्वास दिलाने आया हूूॅं 16 मई के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर निर्दोषों को न्याय और अपराधी को दण्ड मिलेगा। संजू देवी के पति रामबाबू को क्यो मर दिया गया और आज तक उस परिवार को न्याय नहीं मिला, सरकार बनने पर इसघटना की जांच करूगां , अन्याय के खिलाफ लड़ना मैने बचपन से सिखा है।दिल्ली में मां-बेटे की सरकार ने देश को लुटने का काम किया हैं और मैं देश की जनता से देश के विकास के लिए समर्थन मांग रहा हूॅ। जो देश को लूटा है। उसके जनता से समर्थन मांगने की क्या जरूरत है। मैं गरीब का बेटा हूॅ। मै। तो मॉगूगा। 

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा  
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET