U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  मां-बेटे की सरकार ने नौजवानों के साथ किया धोखाःनरेंद्र मोदी
Tags: Santkabir Nagar, speach Narendra Modi
Publised on : 02 May 2014  Time 16:40
 

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों के शासन के दौरान मां-बेटे की सरकार ने देश के नौजवानों के साथ धोखा किया है।एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा, ‘‘माॅ -बेटे की सरकार ने देश के लाखों युवाओं के साथ छल किया है। पिछले 10 वर्ष में एक करोड़ युवाओं को भी इस सरकार ने रोजगार नहीं दिया।‘‘
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में छ वर्ष में 6 करोड़ से अधिक रोजगार मुहैया कराये गये थे। माॅ-बेटे की सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। मोदी ने कहा कि अब माॅ-बेटे की सरकार चली गई है इसीलिए वह भगवान को याद कर रही हैं। अब इनकी सच्चाई जनता जान चुकी है। मोदी ने सपा और बसपा पर भी जमकर शाब्दिक प्रहार किया। मोदी ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां केंद्र में कांग्रेस को समर्थन करती हैं लेकिन चुनाव की बारी आती है तो उप्र में दोनों दल अलग-अलग अपनी दुकान चलाते हैं।
मोदी ने कहा, ‘‘ सपा सरकार ने नौजवानों की भलाई के लिए उप्र में कुछ नही किया है। कांग्रेस, सपा और बसपा एक ही थाली के चटटे बटटे हैं। सपा सरकार लखनऊ में तो कुछ नही कर रही है लेकिन नूरा कुश्ती में लगी हुई है।‘‘मोदी ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि देश के युवाओं को स्किल्ड करने की जरूरत है ताकि उनके वह हुनर से लैस हो सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा सपना है कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए स्किल्ड डेपलपमेंट के कार्यक्रम शुरू किये जायें जिससे लोग अलग अलग तरह के हुनर में दक्ष हो सकें।‘‘

Shamli riots: कुर्की को गई पुलिस पर फायरिंग वेतन वृद्धि की मांग पर हंगामा, एक्जाम के वायकाट की चेतावनी
नतीजों से पहले मोदी पर चढा है सत्ता का खुमार मुजफ्फरनगर के गांव में फायरिंग, साम्प्रदायिक तनाव
मुलायम की सभाओं पर पाबंदी लगेः बसपा मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः एलके वाजपेयी
चोर समझ विक्षिप्त महिला को पीट पीट कर मार डाला Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Baghpat :गुड व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख लूटे Orai:पुत्री की हत्या कर सिपाही ने की खुदकुशी, पत्नी घायल
मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET