U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  लहर नहीं, कहर हैं मोदीः नगमा
Tags: Behraich, Nagma, Film actress and Congress leader
Publised on : 02 May 2014  Time 19:18
 

बहराइच। लोग कहते हैं कि मोदी की लहर है जबकि मै कहती हूँ मोदी तो कहर है कहर। मोदी अपने को चाय वाला कहते हैं लेकिन कपड़े रंग बिरंगे पहनकर कुल्फी की तरह घूमते हैं। उक्त बातें कांग्रेस नेत्री व स्टार प्रचारक नग्मा ने बहराइच में आई एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के रिसिया इलाके के कटिलिया ग्राम में कांग्रेस नेत्री व स्टार प्रचारक नग्मा एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी। सभा को संबोधित करते हुए उनहोने कहा कि मोदी गुजरात माडल की बात करते हैं जबकि गुजरात के 65 प्रतिशत लोग आज भी खुले में शौच जाने को विवश है। मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी शहीदों का मजाक उड़ाते हैं। इसी कड़ी में उन्होने कहा कि 24 घंटा वो प्लास्टिक वाला फूल नकली वाला फूल लगा लगा के घूमते है। आचार संहिता का उल्लंघन करते है। उसी फूल को पकड़ पकड़ के आज भी उन्हे फूल पकड़ने की जरूरत है लोगो को समझ में नही आ रहा कि वो कौन है क्या है उनका निशान क्या है। बार बार वो लोगो को याद दिलाते घूमते है कि देख लो भईया यही फूल मेरा निशान है। यही नकली फूल नकली लोगो का निशान है। बाबा रामदेव पर हमला बोलते हुए कहा की आँख मटकाने वाला बाबा राहुल पर कॉमेंट करते हैं जबकि उनको मोदी को पत्नी के मामले में नसीहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा की रामदेव योगी का चोला पहनकर घिनौना काम करते हैं। राबर्ट बढेरा मामले पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की मोदी पहले यह बताएं की तीन हजार करोड़ का अडानी आज छियालीस हजार करोड़ का मालिक कैसे बना तब राबर्ट की बात करें, मोदी आडवाणी को छोड़ अडानी को पकड़ लिये हैं।

Shamli riots: कुर्की को गई पुलिस पर फायरिंग वेतन वृद्धि की मांग पर हंगामा, एक्जाम के वायकाट की चेतावनी
नतीजों से पहले मोदी पर चढा है सत्ता का खुमार मुजफ्फरनगर के गांव में फायरिंग, साम्प्रदायिक तनाव
मुलायम की सभाओं पर पाबंदी लगेः बसपा मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः एलके वाजपेयी
चोर समझ विक्षिप्त महिला को पीट पीट कर मार डाला Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Baghpat :गुड व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख लूटे Orai:पुत्री की हत्या कर सिपाही ने की खुदकुशी, पत्नी घायल
मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET