|
सुलतानपुर। आत्मघाती
हमले में गंभीर रूप से झुलसे बसपा नेता
कमरूज्जमा फौजी के भाई की तहरीर पर पुलिस
ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और साजिश
रचने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अंगनाकोल गांव
निवासी बसपा नेता कमरूज्जमा फौजी बीते 28
अप्रैल की शाम शहर के तिकोनिया पार्क में
आयोजित दूरदर्शन के जनमंच कार्यक्रम में
बसपा प्रत्याशी पवन पाण्डेय की तरफ से
डिवेट में शामिल होने के लिए गये थे।
कार्यक्रम के दौरान देवेन्द्र कुमार सिंह
नामक युवक ने स्वयं को आग के हवाले कर बसपा
नेता कमरूज्जमा फौजी से लिपट गया था। घटना
में युवक की मौत हो गई थी, जबकि बसपा नेता
गंभीर रूप से झुलस गये हैं, जिनका इलाज
लखनऊ में चल रहा है।
पुलिस ने बसपा नेता के भाई खलीकुज्जमा की
तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और
साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सुलतानपुर का पारा 43 डिग्री तक पहंचा
सुलतानपुर। कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी
से लोगों का जीना दिश्वार हो गया है।
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने से
लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़
रहा है।
मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि होने का
अनुमान लगाया है। गुरूवार को सुबह से ही
तेज धूप निकलने से लोगों को घर से निकलना
मुश्किल हो गया। नरेन्द्रदेव कृषि
विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम
पर्यवेक्षक डाॅ. शंख माधव तिवारी ने बताया
कि गुरूवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री
सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री
सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। उत्तरी-पछुआ
हवा की गति 6.8 किमी/घंटे रिकाॅर्ड किया
गया है।
|