U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  नतीजों से पहले मोदी पर चढा है सत्ता का खुमारः सोनिया गांधी
Tags: UP, Sonia Gandhi, Faizabad
Publised on : 01 May 2014  Time 16:20
 

फैजाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर सत्ता का बुखार चढ़ा है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि चुनाव नतीजे आ चुके हैं और वे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ गये हैं। शायद वे भ्रम में जीने के आदी हो चुके हैं। जो निर्णय जनता को लेना है वे उसे पहले ही सुना कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरने में लगे हैं।

सोनिया गांधी बुधवार को रुधौली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।उन्हांेने कहा कि मोदी आज कांग्रेस पर उल्टा-सीधा आरोप लगा रहे हैं। लेकिन लोग इस बात को जानते हैं कि कांग्रेस ने जनहित में बहुत काम किया है। कांग्रेस ने देश को आरटीआई दिया। दोषियों को सजा देने में देर नहीं की। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। इन्हीं कार्यों को देखकर विरोधी दल घबराए हैं।
सोनिया ने मोदी पर वार करते हुए सवाल किया कि आखिर गुजरात में दस साल तक भाजपा की सरकार रहने के बाद भी लोकायुक्त का गठन क्यों नहीं हुआ। कांग्रेस में दागियों की फौज होने का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके और खुद की पार्टी से पहले दागियों को बाहर का रास्ता दिखाएं।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं फेंकते। हर मुसीबतों के बाद भी कांग्रेस ने गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए राने में विश्वास रखा है। आयोध्यावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आस्था की भूमि है। यहां राम को पूजा जाता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन कुछ लोग खुद को ईश्वर से बढ़कर मानने लगे हैं। यह भारतीय जनमानस के साथ विश्वास है। सोनिया ने मोदी को घेरते हुए कहा कि वे देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की बात कर रहे हैं। शायद वे कांग्रेस की नीतियों से घबराए हुए हैं। सोनिया ने कहा कि कांगे्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमेशा देश की अखंडता और स्वतंत्रता के लिए काम किया है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरह से देश को बांटने की बात नहीं करते। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जांित-पांति के सहारे सत्ता पाने वाले ओछी राजनीति छोड़ें। सबके हित में काम करने की कोशिश करें।     

मुलायम की सभाओं पर पाबंदी लगेः बसपा मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः एलके वाजपेयी
चोर समझ विक्षिप्त महिला को पीट पीट कर मार डाला Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Baghpat :गुड व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख लूटे Orai:पुत्री की हत्या कर सिपाही ने की खुदकुशी, पत्नी घायल
मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार
BJP के समर्थन पर Muslim women से Gange rape वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार गोयल का निधन

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET