U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
विस में उठी प्रबुद्धनगर का नाम बदलने की मांग
Tags :
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on : 31 May 2012, Time: 20:30

Shamli, 31 May 2012, शामली, 31 मई। (उप्रससे)। : जनपद प्रबुद्धनगर का नाम शामली करने का मामला विधानसभा में भी उठाया जा रहा है।
विधायक पंकज मलिक ने सपा सरकार से मांग की है कि जनपद का नाम प्रबुद्धनगर से बदलकर शामली किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शामली एक एतिहासिक कस्बा है। लेकिन शामली को नये नाम से जिला बनाकर उसका इतिहास खत्म करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने जनपद की समस्याओं से सपा को अवगत कराते हुए कहा कि शामली विधानसभा क्षेत्र में चारों ओर के मार्ग खस्ताहाल हैं। जिस कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में पीने के पानी हेतू हैंडपंप लगाए जाने की भी मांग की है। विधानसभा में जनपद क्षेत्र के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि शामली क्षेत्र में लगातार गिरते भगर्भ जल स्तर को बनाये रखने के लिए रिचार्ज कुएं बनाए जाने चाहिए। उन्होंने दूषित भूजल को प्रदूषण मुक्त कराया जाना चाहिए। प्रदूषित जल के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं।
विधायक पंकज मलिक का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में यमुना नहर की पटरी को पक्की कराया जाए। जिससे शामली विधानसभा क्षेत्र को दिल्ली से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया कानून व्यवस्था को लेकर बहुत गंभीर है, लेकिन कुछ माह पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ता का मर्डर कर दिया गया था। जिसके आधे से ज्यादा अपराधी खुले घूम रहे हैं, क्योंकि उक्त लोगों को सपा कार्यकर्ताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शामली नगर में एक स्टेडियम और छात्रावास का तत्काल निर्माण कराने की भी मांग की है।
 

Some other news stories

 
 भाजपा विधायक के डाक्टर बेटे की गोली मारकर हत्या Narad के चैरासी सूत्र हैं पत्रकारिता के शाश्वत सिद्धान्त
Sunny Leone fever strikes Bollywood मीडिया पर अंकुश के लिए कांग्रेस नियामक प्राधिकरण बनाना चाहती है
आशनाई में बाधक बने सिपाही पति को भाड़े के हत्यारों से... Reality सपने से भी ज्यादा सुन्दरः Kaitrina Kaif

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET