U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों को एडीए ने दी सुविधा
Tags:
Publised on : 2011:05:23    Time 23:09                  Update on  2011:05:24     Time 08:10    

आगरा, 23 मई। (उप्रससे)। ताज महल के दीदार के लिए आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा के नाम जांच कतार मे घण्टों धूप और बारिश मे ख़डे नहीं रहना पडेगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने यलो जोन मे ताज की सुरक्षा जांच कतार पर शेड लगवाकर आने वालों के लिए राहत प्रदान की है । लगाए गए शेड मे पहले ही दिन सैलानियों को आंधी के बाद आई बारिश से काफी राहत मिली ।
ताज महल पर सैलानियों को अधिक से अधिक सुविधाएॅ उपलब्ध कराने के सम्बन्ध मे आगरा आए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय की पर्यटन विभाग एवं पर्यटन उद्यमियों की बैठक के बाद दिनोंदिन बदलाव देखने को मिल रहे है । आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज महल के बाहर सुरक्षा जांच कतार के ऊपर शेड लगवाए। इससे भीषण गर्मी मे चिलचिलाती धूप मे पर्यटकों को ना तो ताज की दीदार के लिए घण्टों ख़डा रहना होगा और ना ही बारिश मे भीगना होगा। पहली बार शेड लगने के पश्चात तुरन्त इसका फायदा भी नजर आया। क्योकिं लगातार दो दिन से आई आंधी और बारिश के कारण पर्यटकों को भीगकर सुरक्षा कतार मे ख़डे होना पड रहा था। लेकिन इसके लगते ही सुरक्षा जांच कतारों की संख्या मे भी काफी बढोतरी हुई है और पर्यटकों को भी इस सुविधा से काफी राहत मिली है ।
लेकिन तीन दिन तक विद्युत व्यवस्था मे सुधार के लिए टोंरट कम्पनी द्वारा कराए गए कार्यों के कारण सुरक्षा ऐजेंसियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा है । यह कार्य भी पर्यटन मंत्री की पहल पर आगरा विकास प्राधिकरण के पथकर से कराया जा रहा था। जिसमें ताज महल के दक्षिणी गेट स्थित जर्जर तारों को बदलना तथा इंसुलेटर , ट्रांसफार्मर तथा इन लाइनों को अण्डरग्राउडं किया जाना भी प्रस्तावित था।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET