U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

रंग लगाने पर हापुड़ में पीट-पीट कर हत्या

Web Titele : Man beaten till death over Holi clash

Tags: Uttar Pradesh News, UP News, Hpaur, Kotwali Dehat

Publised on : 25 March 2016,  Last updated Time 16:36

 
हापुड़-25 मार्च जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी में रंग लगाने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के कुछ देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
                  मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी में नंदू पुत्र हरीश चंद अपने परिवार के साथ रहता है। वह कपड़े की सिलाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बताया गया कि दुल्हेड़ी के दिन शाम करीब 4.30 बजे नंदू अपने पड़ोसी रामकुमार के रंग लगाने का प्रयास किया। जिसका रामकुमार ने विरोध किया। इसके बावजूद भी नंदू रंग लगाने लगा,तो रामकुमार के पुत्र मोहित एक अन्य सुरेश तीनों ने मिलकर नंदू की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तभी मौके पर पहुंचे नंदू के परिजन उसे उठाकर अपने घर ले गये,तभी नंदू ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर थाना देहात प्रभारी दीक्षित त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा करने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 इस सम्बंध में थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि घटना के सम्बंध में मृतक के पुत्र सचिन ने तीन आरोपियों रामकुमार,मोहत व सुरेश को नामजद कराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
प्राइवेट डिग्री कालेजों को अब राज्य सरकार से ज्यादा सहायता नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं आरक्षण छीनने की साजिशः मायावती
सपा मुखिया के आवास पर जमकर खेली गई होली खनऊ में दो सगे भाई नहर में डूबे
अम्बेडकर नगर में वृद्ध की हत्या, पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट हत्या कर बालक का शव बोरे में बंद कर फेंका
युवक अलकनंदा नदी में डूबा हत्या कर बालक का शव बोरे में बंद कर फेंका
उत्तराखण्ड में बनेगी नई सरकारः गिरिराज सिंह बदायुं में आग से 20 घर जले

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET