U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  अजित ने सुख के लिए छोड़ी चरण सिंह की नीतियां
  बागपत में नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा, कहा किसानों के साथ अन्याय
Tags: Narendra Modi, Chaudhary Charan Singh, Ajit Singh, Baghpat
Publised on : 29 March 2014 Time: 18:25

Narendra Modiबागपत, 29 मार्च। आम चुनाव के सियासी समर में उतरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चौ. अजित सिंह को जमकर खरी खोटी सुनाई। मोदी ने अजित सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता सुख के लिए अपने पिता की नीतियों को छोड़कर वह कांग्रेस की गोंद में जाकर बैठ गये।
उप्र के बागपत में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने यह बातें कही। मोदी ने कहा कि जो बेटा अपनी नीतियों और आदर्शों को भूल जाता है, उसे समाज कभी माफ नही करता। मोदी ने कहा, चैधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिए जो काम किया उसका हम भी काफी आदर करते हैं। कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ उन्होंने हमेशा ही आवाज बुलंद की लेकिन आज उनका बेटा ही चै चरण सिंह के रास्ते से भटक गया है। मोदी का अजित सिंह पर हमला यही नही रूका। मोदी ने कहा कि बागपत को हवा में उड़ने वाले नेता नही चाहिए। नेता ऐसा हो जो जमीनी सच्चाई से वाकिफ हो तभी बागपत की सड़कें भी सुधरेंगी।
मोदी ने कहा, जो बाप की मान मार्यादा और इज्जत समाज में नही रख पाता है और बाप की नीतियों को छोड़कर जीवन भर विरोध करने वालों की गोंद में ही बैठ जाये तो क्या समाज उसे माफ करेगा। मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में देश के जवानों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। केंद्र सरकार अपनी सेना के मनोबल को बढ़ाने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा, सीमा पर जवानों के सर काटे जाते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाकर बिरयानी खिलाई जाती है। क्या प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को टाला नही जा सकता था। मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस का नारा हुआ करता था जय जवान, जय किसान लेकिन कांग्रेस के कर्मों की वजह से अब यह नारा बदलकर मर जवान, मर किसान में तब्दली हो गया है। बागपत की जनता से अपील करते हुए मोदी ने कहा िकइस बार बागपत में भी कमल खिलाने का सुनहरा अवसर है और इसका इस्तेमाल यहां की जनता का करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार के आम चुनाव में सबका विनाश निश्चित है। सबका का मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि स का मतलब सपा, ब का बसपा और का का कांग्रेस।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET