U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Kaitrina Kaif:सिनेमा में आज भी अभिनेत्रियों के साथ भेदभाव
Tags: Mumbai, katreena, wages for actress
Publised on : 29 March 2014 Time: 18:25

मुंबई,29 मार्च। बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा में महिला केंद्रित फिल्मों की बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही कैटरीना ने अफसोस जताते हुए यह भी कहा कि वर्ष 2003 में उनके फिल्मोद्योग से जुड़ने से लेकर अब तक महिलाओं के पारिश्रमिक में कोई बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि पुरूष को महिला कलाकारों की अपेक्षा अधिक पारिश्रमिक मिलता है। जबकि फिल्म को हिट कराने में अभिनेत्रियों की भी उतनी ही भूमिका होती है जितनी पुरूष कलाकारों की। फिर भी, हमेशा अभिनेत्रियों को कम ही मेहनताना मिलता है। कैटरीना ने कहा कि श्क्वीनश् फिल्म में कंगना, श्कहानीश् में विद्या के लिए जिस किस्म की भूमिकाएं लिखी गई हैं, वे लाजवाब हैं। यहां सब कुछ बदला है,लेकिन जो एक चीज नहीं बदली वह है महिलाओं का मेहनताना। इसमें अभी भी एक भारी असमानता है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने मेहनताना से जुड़े सवालों को उठाया है। पूर्व में कंगना और करीना कपूर भी पारिश्रमिक को लेकर आवाज बुलंद कर चुकी हैं।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET