|
बीबीएयू में इनोवेषन के जरिए छात्रों को
आगे बढ़ाने
क निर्णय |
|
Tags:
UP News, Lucknow News, BBU |
|
Publised on : 20 March 2014 Time: 19:45 |
|
लखनऊ, 20 मार्च। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर
विष्वविद्यालय (बीबीएयू) ने इनोवेशन को
बढ़ावा देने के लिए अब छात्रों को आगे बढ़ाने
का निर्णय किया लिया है। विवि में साइंस
में पीएचडी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने
वाले छात्रों के लिए इनोवेशन पर काम करना
अनिवार्य हो गया है।
इसके तहत अब सभी इंजीनियरिंग और साइंस के
पीएचडी छात्रों को अपने प्रोजेक्ट जमा करने
होंगे। जिनका प्रदर्शन लखनऊ साइंस
कांग्रेस के दौरान किया जाएगा। इससे छात्रों
को भी बढ़ावा मिलेगा तथा विवि को वित्तीय
लाभ होगा।
अभी हाल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने
विष्वविद्याल में इनोवेशन को बढ़ावा देने
के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों के
कुलपतियों को पत्र लिखा था। तथा विडियो
कॉन्फ्रेंसिंग कर विशेष कार्ययोजना पर काम
करने का निर्देश भी दिया गया था।
यह नई पहल विवि इनोवेटर्स क्लब की सक्रियता
बढ़ाने के लिए विवि प्रशासन ने की है। इसके
तहत अब छात्रों के लिए भी इनोवेशन पर काम
करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विश्विद्यालय को मिलेगी वित्तीय मदद
विष्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. गोविंद
पांडेय ने बताया कि पहले भी बेहतर
प्रोजेक्ट्स पर छात्रों और शिक्षकों को
मदद का फैसला किया गया था। 27 मार्च को
होने वाली दूसरी लखनऊ साइंस कांग्रेस में
छात्रों के रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर पोस्टर
प्रस्तुत करने के दौरान होगा। जिसमें
जानकार बेहतर प्रोजेक्ट का चयन करेंगे।
बेहतर प्रोजेक्ट पर आगे काम करने के लिए
छात्रों को वित्तीय मदद भी की जाएगी।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|