U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News>
तीस PCS अधिकारियों के तबादले
  बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए, प्रभात मित्तल का तबादला निरस्त
Publised on : 30 March 2012, Time: 23:37

Lucknow 30 March, 2012. UP Web News  लखनऊ, 30 मार्च। (उप्रससे)। शासन द्वारा चलाया जा रहा अधिकारियों के तबादलों का अभियान आज भी जारी रहा। आज 30 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गए। तबादला आदेश से प्रतीक्षारत कई वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को तैनाती मिल गई है। कल शासन द्वारा सूचना निदेशक के पद से हटाये गए बादल चटर्जी को कृषि उत्पादन शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात कर दिया गया है। जबकि वरिष्ठ पीसीएस प्रभात मित्तल के ग्राम्य विकास विभाग में तैनाती आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर परियोजना निदेशक एड्स कंट्रेल सोसाइटी श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, मनोज मिश्रा विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग से विशेष सचिव आबकारी विभाग, विजय कुमार यादव उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व विभाग से उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, गौतमबुद्धनगर, सुशील कुमार मौर्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौतमबुद्धनगर से अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति वाराणसी, राजेश कुमार अपर आयुक्त अलीगढ़ से संभागीय खाद्य नियंत्रक बरेली, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी प्रतीक्षारत से संयुक्त निदेशक मत्स्य लखनऊ, महेन्द्र कुमार प्रतीक्षारत से संयुक्त सचिव कृषि उत्पादन शाखा, देवीशंकर शर्मा प्रतीक्षारत से विशेष सचिव क ृषि उत्पादन शाखा, मुरलीधर दुबे प्रतीक्षारत से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा, रवि प्रकाश अरोड़ा प्रतीक्षारत से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा, चिंतामणि प्रतीक्षारत से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा, बादल चटर्जी प्रतीक्षारत से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा में स्थानान्तरित किये गए हैं।
वरिष्ठ पीसीएस प्रभात मित्तल का पूर्व में किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। उन्हेंं प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रानिक्स लि से अपर आयुक्त ग्राम्य विकास एवं मिशन डायेरक्टर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर स्थानान्तरित किया गया था। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लखनऊ अब्दुल शमद को अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ के पद पर, उदय वीर सिंह यादव उप संचालक चकबंदी लखनऊ को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लखनऊ, संजय कुमार यादव कमाण्डेंट सेंट्रल नागरिक सुरक्षा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति लखनऊ, ओमप्रकाश आर्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ से कमाण्डेंट नागरिक सुरक्षा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, देवेन्द्र कुमार पाण्डे अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती से अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति लखनऊ, उमेश मिश्रा अपर जिलधिकारी नागरिक आपूर्ति से अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, ओमप्रकाश पाठक अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिम से स्थानान्तरणाधीन अपर जिलाधिकारी बुलन्दशहर का तबादला निरस्त कर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ, विनोद कुमार राय अपर निदेशक सूड़ा लखनऊ से अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिम लखनऊ, अनिल कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी से संयुक्त निदेशक इमडप लखनऊ, राजेन्द्र प्रसाद सिंह संयुक्त निदेशक राज्य सम्पत्ति निदेशालय से अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ, सत्य प्रकाश पटेल नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामपुर, अच्छेलाल सिंह यादव नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली से नगर मजिस्ट्रेट रामपुर, राजेश कुमार यादव सहायक निदेशक स्थानीय निकाय से उपजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, आनन्द स्वरूप उपजिलाधिकारी छत्रपति साहू जी महाराजनगर से उपजिलाधिकारी रमाबाई नगर, रत्नेश सिंह सहायक निदेशक उ.प्र,शासन एवं प्रबंधन अकादमी से सहायक राज्य सम्पत्ति अधिकारी, खेमपाल सिंह उपजिलाधिकारी कन्नौज से प्रतीक्षारत किये गए हैं।
 

Some other news stories

U.P.Election 2012 Results
अखिलेश यादव ने 33 वें मुख्यमंत्री की शपथ ली  
वादे पूरे करने को धन की कमी नहीं होगी: अखलेश यादव भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
बेरोजगारों को भत्ता, छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में सपा सरकार ने पूरे किये तीन वाद
मुस्लिम बालिकाओं को 30,000 रुपये का अनुदान यूनिवर्सिटी और कालेजों में स्टूडेंट यूनियन बहाल
अखिलेश के शपथ ग्रहण में भारी अव्यवस्था सपाइयों के हुड़दंग को रोक न सके पार्टी नेता और पुलिस
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET