|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

C0R0NA Efect: केन्द्र का कड़ा फैसला, राज्यों और जिलों की सीमाए सील की जाएं

Our UP Samachar Bureau, New Delhi |  Published on March 29, 2020

Tags: # Covid-19 Alerts in India

नई दिल्ली,29 मार्च 2020 (Uttar Pradesh Samachar Sewa)। प्रवासी कामगारों के गांवों की ओर पलायन और इससे बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए केन्द्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्यों तथा सभी केन्द्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने राज्यों की सीमाओं को तत्काल सील करें तथा राज्य के भीतर जिलों की सीमाओं को भी सील कर दिया जाए। यह फैसला दिल्ली और एनसीआर से राज्यों की ओर हो रहे प्रवासी श्रमिकों के पलायन को देखते हुए लिया गया है। सरकार ने प्रवासी कामगारों को रोककर तत्काल 14 दिन के क्वारनटाइन करने का निर्देश दिया है। लाकडाउन की अवधि में केवल आवश्यक वस्तुओं का ही परिवहन होगा।

कैबिनेट सचिव राजीव गाबा और केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से निर्देश दिये कि किसी भी राजमार्ग पर यातायात की अनुमित न हीं दी जाए। राज्यों को उनकी सीमाओं को भी सील करने के लिए कहा गया है। साथ ही एक जिले से दूसरे जिले में परिवहन भी रोके जाने के निर्देश दिये गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने देश भर में मकान मालिकों से कहा है कि वे किराएदारों से एक महीने का किराया नहीं मांगें।

कोरोना प्रभावितों की संख्या देश मे एक हजार के पार पहुंची

देश मे कोरोना प्रभावितों की संख्या एक हजार के पार पहुच गई है। अबतक देश में यह संख्या 1024 हो गई है। जबकि 27 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में छह लोगों की जान गई है।

 

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Man Ki Bat: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पाद अपनाने पर दिया बल चर्चित फैसलों के लिए याद किया जाएगा वर्ष 2019
टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त अब आ गया है:अमित शाह नेतृत्व का मतलब जनता को उकसाना नहीं: जनरल रावत
हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और आगे भी करेंगे झारखण्ड: भाजपा सत्ता से बाहर,  गठबंधन की जीत
दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की ओवी वैन #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET