|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

मानवीय पहल: पैदल यात्रा कर बार्डर पहुंच रहे बिहार के लोगों को यूपी मे मिलेगा आश्रय

Our UP Samachar Bureau >Lucknow |  Published on March 26, 2020

Tags: # Covid-19 Alerts in India, CM YOGI ADITYANATH

लखनऊ, 26 मार्च 2020 । (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ की मानवीय पहल से पड़ोसी राज्यों के श्रमिकों तथा अन्य कामगारों को सैकड़ो किमी की पैदल यात्रा से निजात मिलेगी। इन्हें सुविधाजनक ढंग से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा तथा मार्ग में भोजन, पानी तथा ठहरने की व्यवस्था भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी। ऐसे श्रमिक जो अन्य राज्यों से पैदल ही यूपी के बार्डर पर पहुंचेंगे उन्हें सरकार आश्रय देगी।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर के लाकडाउन ने गरीब और मजदूर तबके को भारी संकट में डाल दिया है। रोजी रोटी की तलाश में अन्य राज्यों में गए लोग अब यातायात साधन बंद होने के कारण पैदल ही अपने अपने गृह राज्यों को लौट रहे हैं। ये लोग बिहार, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के हैं। भूखे प्यासे पैदल यात्रा कर रहे इन असहाय लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवीय आधार पर बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की सीमा पर पहुंचने वाले ऐसे सभी लोगों के भोजन तथा ठहरने की व्यवस्था तत्काल की जाए। साथ ही इन्हें गन्तव्य तक सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने की व्यवस्था भी राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। बिहार  के लोग विभिन्न राज्यों से पैदल ही अपने घरों को चल पड़े हैं। इसी तरह उत्तराखण्ड के भी अनेक लोग ऐसे हैं जो अपने अपने घरों को लौट रहे हैं। इन सभी के भोजन, आवास और यातायात साधन की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी बात की तथा उनसे अपील की कि उत्तर प्रदेश के लोगों को गन्तव्य तक भेजने भोजन आदि की व्यवस्था का प्रयास करें। उन्होंने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव परिवहन तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को निर्देशित किया है कि मानवीय आधार पर ऐसे व्यक्तियों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य सम्बन्धी पूरी सावधानी बरतते हुए इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आश्वस्त किया कि बिहार राज्य जाने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और इन व्यक्तियों को सुरक्षित उनके गन्तव्य स्थल तक भेजा जाएगा। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड निवासी सभी लोगों के भोजन व संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री  ने लाक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वार्ता कर हरियाणा में उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए उनके प्रदेश में यथा स्थान ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि वाराणसी सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर फंसे अन्य राज्यों यथा गुजरात आदि के तीर्थ यात्रियों के लिए भी भोजन व सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Man Ki Bat: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पाद अपनाने पर दिया बल चर्चित फैसलों के लिए याद किया जाएगा वर्ष 2019
टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त अब आ गया है:अमित शाह नेतृत्व का मतलब जनता को उकसाना नहीं: जनरल रावत
हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और आगे भी करेंगे झारखण्ड: भाजपा सत्ता से बाहर,  गठबंधन की जीत
दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की ओवी वैन #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET