|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

India Closed:तीन सप्ताह के संपूर्ण भारत बंद : नरेन्द्र मोदी

Our UP Samachar Bureau >New Delhi |  Published on March 24, 2020

Tags: # Covid-19 Alerts in India, Prime Minister Narendra Modi

नई दिल्ली, 24 मार्च 2020 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से लम्बी और निर्णायक लडाई के लिए संपूर्ण भारत को तीन सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला किया है। भारत बंद का फैसला  आज रात 12 बजे से लागू हो रहा है।

मंगलवार रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस की गंभीरता और उससे बचाव के लिए उपायों पर देश की जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह खतरा बहुत बड़ा है। इससे निपटने के लिए कोरोना वायरस के  चक्र को तोड़ना जरूरी है। यह चक्र 21 दिन में टूटेगा। इसलिए जरूरी है कि तीन सप्ताह तक सभी को अपने अपने घरों में रहना होगा। इससे कोई भी अछूता नहीं है प्रधानमंत्री भी नहीं। उन्होंने कहा कि मेरी देश की जनता से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि घरों में रहें। हमें 21 दिन घरों में ही रहना है, स्वयं अपने घर के दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा खींचनी है। अगर हम 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा।

मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विश्व में पहले एक लाख संक्रमित लोगों की संख्या तक पहुंचने में 67 दिन लगे। जबकि दो लाख की संख्या मात्र 11 दिन में पहंच गई और अगले चार दिन में यह संख्या तीन लाख तक पहुंच गई। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए जरूरी सामान की खरीददारी के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की धनराशि आबंटित की है। इसके साथ ही देश से सैनेटाइजर, वेटीलेटर, दस्ताने, मास्क आदि के निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Man Ki Bat: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पाद अपनाने पर दिया बल चर्चित फैसलों के लिए याद किया जाएगा वर्ष 2019
टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त अब आ गया है:अमित शाह नेतृत्व का मतलब जनता को उकसाना नहीं: जनरल रावत
हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और आगे भी करेंगे झारखण्ड: भाजपा सत्ता से बाहर,  गठबंधन की जीत
दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की ओवी वैन #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET