|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

गांव गांव तक करें पार्टी संगठन का विस्तारः स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा अवध क्षेत्र के मण्डल प्रभारियों की बैठक
वंशवाद जातिवादी पार्टियों ने किया भ्रष्टाचार
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है नए भारत का निर्माण

समस्याओं का निराकरण मूल दायित्व

Tags: #BJP SWATANTRA DEV SINGH

लखनऊ, 13 मार्च, 2020  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज राजधानी लखनऊ में अवध क्षेत्र के मण्डल प्रभारियों की कार्यशाला को सम्बोधित किया। सम्बोधन के दौरान उन्होने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार जन-जन तक करने के लिए हम सब को मिलकर गांव-गांव, घर-घर जाकर आमजन से समपर्क करते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराना है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वंशवाद,जातिवाद,परिवाद की राजनीति करने वाले दलों को जब सत्ता मिली तो उन्होंने भ्रष्टाचार को बढावा देते हुए देश को लूटने का काम किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोक कल्याण के संकल्प के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, पिछडों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां नये भारत का निर्माण हो रहा है वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मण्डल प्रभारियों का दायित्व संभालने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन का विस्तार गांव-गांव, घर-घर व समाज के सभी वर्गो के बीच में करने के संकल्प के साथ अपनी कार्य योजना बनानी चाहिए। श्री सिंह ने यह भी कहा कि मण्डल प्रभारियों के चयन में पार्टी के अनुभवी एवं विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करने वाले संगठन कार्य पद्धति के मर्मज्ञ कार्यकर्ता को ही प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी कार्य योजना बनाना और उसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि पार्टी संगठन मंे सभी जाति वर्ग का समायोजन हो सके। विविध व्यवसाय व उपक्रमों से जुडे़ प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे किसान, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यवसायी, एन0जी0ओ0 संचालक विद्यालय प्रबन्धक,साहित्यकार, सी0ए0, डाक्टर इत्यादि से अनौपचारिक संवाद करके उन्हें पार्टी से जोड़ना है। संगठन कार्य को मजबूती प्रदान करने के लिए मण्डल स्तर पर मण्डल प्रभारी माह में चार दिन मण्डल/सेक्टर/बूथ स्तर पर प्रवास करें व ऐसे कार्यक्रमों की संरचना बनाये जो संगठन कार्य के साथ साथ समाज के पहलुओं से भी जुडे हों। प्रधानमंत्री के मन की बात स्वच्छता अभियान, बृक्षारोपण, रक्तदान, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण इत्यादि सामाजिक सरोकारों पर  भी मण्डल प्रभारियों को ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने राजधानी लखनऊ में अवध क्षेत्र की मण्डल प्रभारियों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहीं।  
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र प्रभारी जे0पी0एस0 राठौर ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रचना एवं मण्डल प्रभारियों के कार्यो की व्यापक भूमिका सभी के समक्ष रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की एक बडी फौज है जिसके कारण ही हमारी पार्टी का मनोबल अन्य पार्टियों के मनोबल से कई गुना ज्यादा रहता है। समस्याओं का समाधान निकालना ही हमारा मूल दायित्व है हमें सरदार पटेल, निषादराज, ब्रम्हा विष्णु व सुदामा के सनातन धर्म के विचारों पर चलते हुए एक समृद्धिशाली और वैभवशाली समाज का निर्माण करना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि आप सबको ऐसा कार्यकर्ता तैयार करना है कि जिसकी खुश्बू बूथ स्तर तक महके ताकि वह आगामी 20 साल में दीन दयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे के जैसा स्वयं का निर्माण कर सके। हमें मानव जीवन, समाज जीवन और राष्ट्र जीवन की भावना के साथ काम करना है जिससे कि किसी की भी भावनाएं आहत न हो और एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो सके हम सबको इसी भावना के साथ लगातार काम करना है।  कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार का भी मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।      
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष/अवध क्षेत्र प्रभारी जे0पी0एस0 राठौर, सुधीर हलवासिया, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलका मिश्रा, राजीव मिश्रा, डा0 श्वेता सिंह, कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंम्बक तिवारी, रमापतिराम मौर्या, सुधीर सिंह सिद्धू, अतुल दीक्षित, सांसद राजेश वर्मा, कौशल किशोर, नरेन्द्र स्वामी सहित अवध क्षेत्र के समस्त जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।  

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Man Ki Bat: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पाद अपनाने पर दिया बल चर्चित फैसलों के लिए याद किया जाएगा वर्ष 2019
टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त अब आ गया है:अमित शाह नेतृत्व का मतलब जनता को उकसाना नहीं: जनरल रावत
हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और आगे भी करेंगे झारखण्ड: भाजपा सत्ता से बाहर,  गठबंधन की जीत
दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की ओवी वैन #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET