|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

कोरोना फ्लू की स्थिति यूपी में नियंत्रण में: योगी आदित्यनाथ

स्कूल कालेज 22 मार्च तक बंद, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
प्रदेश में अब तक 1268 बेड के आइसोलेटेड वार्ड बनाये गये
ग्राम विकास और पंचायती राज विभाग चलाएंगे जागरूकता अभियान

सभी एयरपोर्टप विशेष सतर्कता और जांच की व्यवस्था

Tags: #Covid-19, Corona Virus, U.P. Alert, C.M Yogi Adityanath

लखनऊ, 13 मार्च, 2020 । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लोक भवन में कोरोना फ्लू से सम्बन्धित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राज्य सरकार द्वारा डेढ़ महीने पहले ही इसके लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी थी। प्रदेश में कोरोना फ्लू से बचाव के लिए जो भी आवश्यक सावधानियां और सकर्तता बरती जानी चाहिए थी, उसके बारे में एडवायजरी भी जारी की गयी थी। राज्य सरकार, भारत सरकार के निर्देशन में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश सरकार को भारत सरकार से किट भी प्राप्त हो गयी है। सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में 448 बेड आइसोलेशन वार्ड के रूप में सुरक्षित किये गये हैं। सभी 75 जनपदों के जिला चिकित्सालयों में 820 बेड की व्यवस्था आइसोलेशन वार्ड के तहत की गयी है। इस तरह प्रदेश में अब तक 1268 बेड के आइसोलेटेड वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों, पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ आदि के प्रशिक्षण के विशेष कार्यक्रम सुनिश्चित किये गये हैं। अब तक 4,100 से अधिक चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विभिन्न चिकित्सालयों के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए समयबद्ध रूप से विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किये जाने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन स्थानों-लखनऊ स्थित केजीएमयू., एसजीपीजीआई और अलीगढ़ में कोरोना वायरस के नमूने लेने की व्यवस्था पहले से थी। इसके अलावा, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज तथा बीएचयू में भी जांच के लिए नमूने लेने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक मेडिकल कालेज में कोरोना वायरस के नमूने एकत्र करने तथा जांच की सुविधा को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी है। प्रदेश में कोरोना फ्लू से इन्फेक्टेड 11 मरीज पाये गये हैं। इनमें 10 मरीजों का उपचार नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में और एक का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 मार्च, 2020 तक बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षा के सभी विद्यालयों और कौशल विकास से जुड़े सभी संस्थानों को बन्द करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन संस्थाओं में परीक्षाएं चल रही हैं वहां यथावत परीक्षाएं सम्पन्न करायी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फ्लू एक संक्रामक रोग है। बचाव ही इसका उपचार है। पंचायतीराज, ग्राम्य विकास तथा नगर विकास विभाग को व्यापक जागरूकता के कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। बेसिक, माध्यमिक, उच्च तथा व्यावसायिक शिक्षा विभाग को सम्बन्धित संस्थानों में कोरोना फ्लू के सम्बन्ध में हैण्डबिल व पोस्टर के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। 

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Man Ki Bat: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पाद अपनाने पर दिया बल चर्चित फैसलों के लिए याद किया जाएगा वर्ष 2019
टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त अब आ गया है:अमित शाह नेतृत्व का मतलब जनता को उकसाना नहीं: जनरल रावत
हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और आगे भी करेंगे झारखण्ड: भाजपा सत्ता से बाहर,  गठबंधन की जीत
दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की ओवी वैन #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET