U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अखिलेश मंत्रिमण्डल में चार  मंत्री शामिल, दो नए मंत्री दो की वापसी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Lucknow
Publised on : 27 June 2016,  Last updated Time 12:43

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमण्डल में सोमवार को चार मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें दो मंत्रियों की वापसी हुई है तथा दो नए मंत्री शामिल किये गए हैं। शामिल किये गए मंत्रियों में दोनों राज्यमंत्री स्तर के हैं। चरों मंत्रियों को पूर्वान्ह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

मंत्रिमण्डल में एक सप्ताह पहले बर्खास्त किये गए कैबिनेट मंत्री बलराम यादव और छह महीने पहले हटाए गए नारद राय की वापसी की गई है। दोनों को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। जबकि नए मंत्रियों में लखनऊ से विधायक रविदास मेहरोत्रा और सरोजनीनगर से विधायक शारदा प्रताप शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा बलिया से विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को भी राज्यमंत्री बनाया जाना है। किन्तु वह उमरा करने सऊदी अरब गए हैं, इसलिए उन्हें शपथ नहीं दिलायी जा सकी है। उनकी वापसी पर पुनः शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मौजूद थे। जबकि वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव और मोहम्मद आजम खां शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये।

कांग्रेसमुक्त भारत का मतबल, सामंती और तानाशाही सोंच से लखनऊ में महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या
अलीगढ़ में गोली माकर कर कार और ढाई लाख रुपये लूटे कांग्रेस में प्रियंका कमान सौंपने की उठ रही है मांग
कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगा ब्यौरा मेरठ में बकरी के विवाद में हत्या
मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा बसपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वासघात कियाः मायावती
बसपा विधान मण्डल दल के नेता चुने गए गया चरण दिनकर पांच साल में एक लाख गांव तक पहुंच बनाने का लक्ष्यः विहिप
यूपी में वेब पोर्टल को भी मिलेंगे सरकारी विज्ञापन डा. मुखर्जी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए बलिदान दिया

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET