U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

कांग्रेस में प्रियंका कमान सौंपने की उठ रही है मांग
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Lucknow, Congress. PK
Publised on : 26 June 2016,  Last updated Time 18:07

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार की कमान प्रियंका गांधी को सौंपे जाने के मुखर होते सुरों के बीच कांग्रेस अगले महीने अपने चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी।
पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कल शाम यहां पार्टी के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के संग बैठक की। पार्टी नेताओं ने प्रचार का नेतृत्व प्रियंका गांधी वाड्रा को सौपें जाने की मांग की जिस पर पीके ने कहा कि इस बारे में उनसे जो बन पडेगा वह करेंगे। बैठक में पीके ने कहा हम में से कई इस बात को लेकर चिंतित हैं कि छह महीने चुनाव की तैयारियों के लिये नाकाफी हैं। मैं उनको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर आपके कार्यक्रम और रणनीति पु ता है और उसका सही क्रियान्वयन हो रहा है तो छह महीने चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिये पर्याप्त हैं।उन्होने एक बार फिर घोषणा की कि कांग्रेस चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं करेगी। पीके ने पार्टी पदाधिकारियों को सलाह दी कि वे प्रचार से पहले चुनाव संबधित सभी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र जिलों पर आधारित होगा और नेता अपने भाषणों में स्थानीय मुद्दों को विशेष तरजीह देंगे। इस बीच बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को हटाये जाने संबधी खबरें मु य मुद्दे में शामिल रहीं।

अलीगढ़ में गोली माकर कर कार और ढाई लाख रुपये लूटे  
कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगा ब्यौरा मेरठ में बकरी के विवाद में हत्या
मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा बसपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वासघात कियाः मायावती
बसपा विधान मण्डल दल के नेता चुने गए गया चरण दिनकर पांच साल में एक लाख गांव तक पहुंच बनाने का लक्ष्यः विहिप
यूपी में वेब पोर्टल को भी मिलेंगे सरकारी विज्ञापन डा. मुखर्जी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए बलिदान दिया

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET