|
|
|
|
|
|
|
|
कैराना की पुनरावृत्ति रोकने को
हटाएं यूपी से सपा सरकारः अमित
शाह |
इलाहाबाद में अमित शाह ने परिवर्तन रैली को सम्बोधित
किया |
Tags: U.P.Samachar Sewa, U.P.
News, UP Web News, Allahabad, BJP, Amit Shah, Kairana, |
Publised
on : 13 June 2016, Last
updated Time 22:26 |
इलाहाबाद।
(उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। भारतीय
जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि
कैराना का पलायान आंखे खोल देने वाला है। उन्होंने कहा
कि उत्तर प्रदेश की जनता को कैराना से पलायन के मुद्दे
को हल्के से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने जनता का आह्वान
करते हुए कहा कि यदि आप चाहते हैं कि कैराना की घटना की
पुनरावृत्ति उत्तर प्रदेश में न हो तो उखाड़ कर फेंक
दीजिये राज्य से समाजवादी पार्टी की सरकार को।
भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की जनता को आगाह करते हुए कहा कि
समाजवादी पार्टी को न तो कांग्रेस हरा सकती है और न ही
बहुजन समाजवादी पार्टी ही हरा सकती हैए समाजवादी पार्टी
को केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही हरा सकती है।
उन्होंने कहा कि सपा.बसपाए बसपा.सपा से उत्तर प्रदेश का
विकास नहीं हो सकताए यदि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते
पर अग्रसर करना है तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता
पार्टी की सरकार बनाइयेए हम उत्तर प्रदेश को विकास के पथ
पर गतिशील करेंगें।
बसपा और कांग्रेस के परदे के पीछे के अनैतिक गठजोड़ पर
कटाक्ष करते हुए श्री शाह ने कहा कि आजकल कांग्रेस और
बसपा के बीच काफी.कुछ चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कल
ही संपन्न हुए राज्य सभा चुनावों में और संसद में भी ये
एकसाथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सपा होए बसपा हो
या कांग्रेस हो . इन सबका एजेंडा एक ही है और वह है .
मोदी जी को काम न करने देने का एजेंडा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने 2014 के लोक सभा चुनावों
के वक्त भी कहा था कि देश का रास्ता उत्तर प्रदेश से
होकर जाता है और अब भी कहता हूँ कि दिल्ली का रास्ता
लखनऊ से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश
की जनता 2014 की ही तरह पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार
राज्य में बनाती है तो 2019 के लिए प्रधानमंत्रीए श्री
नरेन्द्र मोदी जी का रास्ता बिल्कुल साफ़ हो जाएगा।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|