U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पत्रकार समाज हित में करें कलम का इस्तेमाल: बल्देव भाई शर्मा
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा की सगोष्ठी में हुई पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर चर्चा
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Moradabad, U.P.Samachar Sewa, Seminar, Patraarita
Publised on : 08 June 2016,  Last updated Time 23:50

मुरादाबाद। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। पत्रकार समाज का दुख दर्द दूर करने के लिए अपनी कलम का उपयोग करें। पत्रकारिता के रूप में मिली शक्ति से समाज दुश्वारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह विचार नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार बल्देव भाई शर्मा ने बुधवार को यहां टिमिट सभागार में उत्तर प्रदेश समाचार सेवा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किये।
पत्रकारिता का बदलता परिवेश विषयक संगोष्ठी में श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार डाकिया नहीं है, वह ध्येय और सामाजिकता से जुड़ा विवेकशील व्यक्ति है। उन्होने कहा कि समाचार पत्रों की विश्वसनीयता अभी भी बनी हुई है। लेकिन, पेड न्यूज पत्रकारों और पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए खतरा बनी हुई है। संगोष्ठी में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी में पत्रकारिता का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र का जनक है। हमारे यहां भगवान महावीर, गौतम बुद्ध, अशोक ने दुनिया में सबसे पहले लोकतंत्र को अपनाया था। संगोष्ठी में विधान परिषद् सदस्य डा.जयपाल सिंह व्यस्त,डा. हरबंश दीक्षित, डा. विशेष गुप्ता, सर्वेश कुमार सिंह, अखिलेश शर्मा, नीरजा मिश्रा ने विचार व्यक्त किये। संचालन संजीव आकांक्षी ने किया। इसके पूर्व संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश समाचार सेवा द्वारा प्रकाशित पत्रकारिता विशेषांक का लोकार्पण किया गया तथा पत्रकार उमेश प्रसाद कैरे का सम्मान किया गया।
 

मथुरा में पुलिस पर हमला, एसपी सिटी और एसओ समेत आधा...  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET