U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मथुरा की घटना पर मुख्यमंत्री दुखी, शहीद एसओ के परिवार को 20 लाख सहायता
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Mathura, Jawahar Bagh
Publised on : 02 June 2016,  Last updated Time 23:48

लखनऊ। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद मथुरा में एक घटना में शहीद फरह के थानाध्यक्ष श्री सन्तोष कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके आश्रितों के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने ए0डी0जी0 (कानून व्यवस्था) को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देने के साथ-साथ दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। उन्होंने घटनास्थल पर फौरन अतिरिक्त पुलिस बल भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
श्री यादव ने कहा कि इस घटना में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। उन्होंने कहा कि शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद एस0एच0ओ0 के परिवार के साथ है और उनकी हर सम्भव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार के पुनर्वासन में राज्य सरकार पूरी मदद करेगी।

मथुरा में पुलिस पर हमला, एसपी सिटी और एसओ समेत आधा...  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET