U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  यूपी विधान सभाःभाजपा सदस्यों ने रोका अध्यक्ष का रास्ता
सदन के प्रवेश द्वार पर दिया धरना, कर दिया गेट बंद, विधान सभा अध्यक्ष ने लगाया भाजपा पर तानाशाही का आरोप
Web Titele : BJP MLA,s dharna at meeting hall gate
Tags: Uttar Pradesh , Vidhan Sabha, BJP
Publised on : 19 June 2014  Time 13:50
 

Lucknow, लखनऊ 19 जून। उत्तर प्रदेश विधान सभा के इतिहास की शायद यह पहली घटना होगी जब सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष के सदन में प्रवेश को ही बाधित कर दिया हो। इस घटना से नाराज हुए विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डे ने भाजपा सदस्यों पर तानाशाही की ओर बढ़ने और अलोकतांत्रिक होने तक के आरोप लगा दिये। उन्होंने कहा कि यह घटना अशोभनीय है।

गुरुवार को विधान सभा के बजट सत्र के पहले दिन भाजपा आक्रामक मूड में थी। पार्टी के सदस्यों ने पहले ही तय कर लिया था कि वह कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे तथा सदन में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी शुरुआत सदस्यों ने पहले ही कर दी। अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डे ठीक 11 बजे जब सदन में प्रवेश करने लगे को सभा मण्डप के प्रवेश द्वार पर भाजपा के सदस्य धऱने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने वह गेट बंद कर दिया जिससे अध्यक्ष को अन्दर जाना था। कुछ देर बाद काफी जद्दोजहद के बाद अध्यक्ष को सभा मण्डप में प्रवेश कराया गया। इसके बाद कार्यवाही शुरु होने पर बंदेमातरम् समाप्त होते ही भाजपा के सदस्यों ने वेल में आकर  भारी हंगामा किया।

इसी दौरान अध्यक्ष ने सदन में कहा कि भाजपा के सदस्यों का व्यवहार अशोभनीय है। उन्होंने उनका रास्ता रोककर अलोकतांत्रिक कार्य किया है। भाजपा के लोग तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं। इन्होंने विधान सभा को हाईजेक करने की कोशिश की है। भाजपा सदस्यों की इस कार्रवाई से अध्यक्ष काफी आहत थे। उन्होंने कहा कि विधान सभा को आपके हाथ गिरवी नहीं रखने दिया जाएगा। यह नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुझे अन्दर नहीं आने देना चाहते थे। इन्होंने मर्यादाओं को तोड़ा है। सदन का गेट बंद कर देना धरना अलाकोतांत्रिक है।

यूपी विधान सभाः प्रेस दीर्घा में मोबाइल प्रतिबंधित  
यूपी विधान सभा में पहले दिन भारी हंगमा, नारेबाजी यूपी में मीडिया ब्रीफिंग की नई व्यवस्था लागू
यूपी के 61 पुलिस अफसरों का तबादला योजनाओं में अल्पसंख्यकों को दिलाएं वाजिब हक - मुख्य सचिव
राज्यपाल बी एल जोशी ने त्यागपत्र दिया टीम को साथ लेकर जीतेंगे विधानसभा चुनाव: बंसल
सुनील बंसल बने यूपी भाजपा के महामंत्री संगठन इन्स्पेक्टर ने पत्रकार को पीटा, जीप में लादकर लाक अप में ठूंसा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET