U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  यूपी में मीडिया ब्रीफिंग की नई व्यवस्था लागू
अब मण्डल औ जिला मुख्यालयों पर भी होगी ब्रीफिंग
Web Titele :New system for media briefing in UP
Tags: Uttar Pradesh , Chief Minister, Akhilesh Yadav
Publised on : 17 April 2014  Time 22:40
 

Lucknow, लखनऊ 17 जून।  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस को न्यूनतम रिस्पाॅन्स टाइम में कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आगाह किया कि इस सम्बन्ध में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने मीडिया ब्रीफिंग की नई व्यवस्था करने को कहा है। नई व्यवस्था में राज्य मुख्यालय केसाथ साथ मण्डल और जिला मुख्यालयों पर मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के लम्बित मुकदमों की न्यायालयों में प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलायी जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का यह दायित्व होगा कि वे ऐसे सभी प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करें।
श्री यादव ने यह निर्देश भी दिए कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के सम्बन्ध में मीडिया ब्रीफिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ही की जाए। इस सम्बन्ध में राज्य मुख्यालय पर मीडिया ब्रीफिंग मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव गृह या पुलिस महानिदेशक द्वारा की जाए। यदि ये अधिकारी किसी कारणवश मीडिया ब्रीफिंग में उपस्थित नहीं हो पाते, तो वे ब्रीफिंग हेतु किसी अपर पुलिस महानिदेशक को नामित करेंगे। मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त अथवा पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा जिला स्तर पर मीडिया ब्रीफिंग जिलाधिकारी अथवा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के स्तर से ही की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पार्टी को नेताओं को निर्देशित किया है कि महिला अपराध सम्बन्धी मामलों में वे मीडिया को ब्रीफ न करें।

यूपी के 61 पुलिस अफसरों का तबादला योजनाओं में अल्पसंख्यकों को दिलाएं वाजिब हक - मुख्य सचिव
राज्यपाल बी एल जोशी ने त्यागपत्र दिया टीम को साथ लेकर जीतेंगे विधानसभा चुनाव: बंसल
सुनील बंसल बने यूपी भाजपा के महामंत्री संगठन इन्स्पेक्टर ने पत्रकार को पीटा, जीप में लादकर लाक अप में ठूंसा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET