U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  हमीरपुरःथाने में महिला से सामूहिक बलात्कार, दरोगा और तीन सिपाही हिरासत में
Tags: Hamirpur, Police station, rape
Publised on : 11 June 2014  Time 20:16

 

 

हमीरपुर। जिले के एक थाने में बंद पति से मिलने गई महिला के साथ दरोगा और तीन सिपाहियों ने सामूहिक बलात्कार किया। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दरोगा समेत चारों पुलिसकर्मियों को  हिरासत में ले लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी मौके पर रवाना हो गए हैं।

थाना परिसर में बलात्कार की यह घटना बीती रात एक बजे की है। समुरेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरी में चार दिन पहले पुलिस ने एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा था। बीती रात 24 वर्षीय महिला पति से थाने में मिलने गई थी। वहां मौजूद उप निरीक्षक राहुल पाण्डे ने उसे मिलने से रोक दिया। महिला से कहा कि अभी इंतजार करो। इसके कुछ देर बाद महिला से कहा कि तुम्हारे पति से मिलवा देते हैं हमारे साथ चलो। उप निरीक्षक उसे थाने में ही एक स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उपनिरीक्षक के बाद थाने के ही तीन सिपाहियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई महिला शिकायत करने एसपी आवास पर पहुंच गई। वहां भी एसपी ने उसे मामला देखने की बात कहकर टरका दिया।

किन्तु महिला एसपी आवास पर ही डटी रही। मीडिया के लोगों के पहुंचने पर पुलिस सक्रिय हो गई। इस पर जानकारी मिलने पर आरोपी दरोगा भी एसपी आवास पर पहुंच गया। उसने वहां भी महिला को धमकाया तथा भाग जाने को कहा। इस दौरान दरोगा और मीडियाकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। दरोगा ने मीडियाकर्मयिों के साथ दुर्व्यवहार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वीके शेखर ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा राहुल पाण्डे सिपाही दिनेश महेश औऱ फिरोज को हिरासत में ले लिया गया है।

 

सीओ ने किया पत्रकारों से दुर्व्यवहार

 

मामला बिगड़ता देख थाने पहुंचे सीओ यशवीर सिंह ने पत्रकारों से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को थाना परिसर से बाहर निकलवा दिया। डीआईजी अमिताभ यश ने कहा है कि पीडिता से बात करने के बाद पूरे मामले पर पुलिस अपना पक्ष रखेगी। हालांकि उन्होंने  बताया कि थाने के अन्य स्टाफ के बारे में छानबीन की जा रही है कि उस समय कौन कौन थाने पर मोजूद था।

 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET