U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बहराइच में दोहराया बदायूं काण्ड, महिला से गैंग रेप कर शव पेड़ से लटकाया
Tags: Behraich, Gang rape, murder
Publised on : 11 June 2014  Time 20:10

 

 

बहराइच। जिले में बदायूं काण्ड की पुनरावृत्ति हुई है। यहां भी एक महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जनपद के रानीपुर थाना के गौरिया गांव में हैवानों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का उतवाकर आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरिया में उस समय हड़कंम मच गया। जब सुबह शौच के लिए निकले लोगांे ने अमरूद केे पेड़ से लटकते महिला के शव को देखा। चंद मिनटों में यह घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और पूरा गांव वहां इकटठा हो गया।मृतका के परिजनों और पुलिस में इस बात को लेकर झड़प भी हुई कि पहले इस घटना कि प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज की जाएं। उसके बाद लाश पेड़ से उतारी जाए लेकिन पुलिस वालों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों की एक न सुनी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी रिसिया राजू कुमार सिंह गोरिया गांव पहुचे और बारीकी से घटना क्रम का जायजा लिया। ज्ञातव्य हो कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग आए दिन मृतका को छेड़ा करते थे और उन्हें पुलिस का संरक्षण मिलता था।
उन्हांेने बताया कि कल देर रात गांव के चार-पांच लोग महिला के घर में घुस गए और जबरन उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करके उसके शव को पेड़ में लटका दिया। ताकि लोग ये समझे कि महिला ने आत्महत्या की है। ये घटना की सूचना पूरे जनपद में आग की तरह फैल गई और चंद मिनटों में ही इलेक्टानिक मीडिया की सुर्खी बनने लगी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कु0 हैप्पी गुप्तन को भी मौक-ए वारदात का मुआयना करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक के जाने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाना शुरू कर दी और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर ओमकार, राजू विनय, रामरूप व नईम के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जब इस सबंध में एसपी हैप्पी गुप्तन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत कर मुल्जिमानों की धर पकड़ के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह के अध्यक्षता में पुलिस की तीन सदस्यीय टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा जल्द ही मामलें का खुलासा कर लिया जाएगा।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET