U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  एक्शन में अखिलेशः अफसरों के चेताया, लापरवाही पर खैर नहीं
Tags: CM Akhilesh Yadav
Publised on : 10 June 2014  Time 16:19

 

 

लखनऊ। प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण खराब होती छवि से चिंतित अखिलेश यादव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंत्रियों से लेकर वरिष्ठ अफसरों तक पर कड़ाई करनी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही हुई तो खैर नहीं। अब लापरवाह अफसरों पर सीधे कार्रवाई होगी और अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रदेश के सभी वरिष्ठ अफसरों को मुख्यालय पर तलब किया। अफसरों की बैठक विधान भवन के तिलक हाल में आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश पर सबकी नजर रहती है। यहां कोई भी घटना होने पर छवि पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अफसर तत्काल कार्रवाई करें। जिले में कोई भी छोटी या बड़ी घटना हो तो वरिष्ठ अफसरों को सूचित करें। घटना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से बदायूं और कन्नौज की घटनाओं का जिक्र किया।
 

मुख्यमंत्री के अफसरों को निर्देश

किसानों का समस्याएं प्राथमिकता पर हल करें मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने प्रदेश के मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा है कि वह किसानों की समस्याओं को प्राथमकिता के आधार पर हल करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस सक्रियता से आयोजित किया जाए। परगना अधिकारी मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराएं।

मुख्य सचिव के अफसरों को निर्देश

 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET